अय्यर ने कोहली को खिलाया डोसा, कोहली ने खिलाई बिरयानी

स्पोर्ट्सअय्यर ने कोहली को खिलाया डोसा, कोहली ने खिलाई बिरयानी

Date:


अय्यर ने कोहली को खिलाया डोसा, कोहली ने खिलाई बिरयानी

नई दिल्ली। विराट कोहली अपनी हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के साथ नजर आए. कोहली ने इस तस्वीर से साथ कैप्शन दिया है, एक प्यारा पड़ोसी, जो 500 मीटर दूर रहता है, वह हमारे लिए डोसा लेकर आया और हमारे चेहरे पर मुस्कान लेकर आया. आपकी मां को शुक्रिया दोस्त. हमने काफी वक्त से इतना स्वादिष्ट डोसा नहीं खाया था. उम्मीद है कि तुम्हें हमारी भेजी मशरूम बिरयानी पसंद आई होगी. अच्छे इंसान श्रेयस अय्यर. यह तस्वीर खिंचवाने का नया तरीका है. शारीरिक दूरी अपनाते हुए.

चहल ने उड़ाया मजाक
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्रा सिंह चहल ने कोहली की तस्वीर पर मजाक भी किया. उन्होंने लिखा, भैया प्लीज, कुछ बिरयानी यहां भी भिजवा दो. सिर्फ 1400 किलोमीटर दूर भी भिजवा दो. गौरतलब है कि कोरोनावायरस के कारण सभी क्रिकेटर्स इस समय क्रिकेट से दूर अपने परिवारों को समय दे रहे हैैं. इस बीच, ये सभी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैैं और एक-दूसरे को टैग करके मजे ले रहे हैैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...