इस स्टारकिड ने दिखाया अपना एक्सपेंसिंव ज्वेलरी कलेक्शन

बॉलीवुडइस स्टारकिड ने दिखाया अपना एक्सपेंसिंव ज्वेलरी कलेक्शन

Date:


इस स्टारकिड ने दिखाया अपना एक्सपेंसिंव ज्वेलरी कलेक्शन

नई दिल्ली: चाहे लॉकडाउन हो या न हो स्टार किड्स अक्सर ही स्टाइलिश अवतार में अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. इसी बीच हाल ही में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और पिक शेयर करते हुए फैन्स को अपना ज्वेलरी कलेक्शन दिखाया है.

अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने ”Details” लिखा है. दरअसल, उन्होंने वीडियो में अपनी ज्वेलरी का क्लोजअप लुक दिखाया है और शायद इसी वजह से उन्होंने वीडियो के कैप्शन में डिटेल लिखा है. सुहाना के इस कलेक्शन में कार्टिअर और लुइस व्यूटन का रिस्ट बैंड और रिंग दिखाई दे रही है. इसे देखकर लगता है कि 20 वर्षीय स्टार किड का टेस्ट काफी एक्सपेंसिव है.

https://www.instagram.com/p/CCWEWZcnqqc/

वहीं उन्होंने लुइस व्यूटन ब्रेसलेट भी पहने हुए हैं, जिनकी कीमत लगभग 1.8 लाख रुपये है. सुहाना ने अपने उल्टे हाथ की कलाई में डायमंड क्लैड टैनिस ब्रेसलेट पहना हुआ है, जिसकी चेन सिल्वर कलर की है. अपनी इन डिटेल्स को उन्होंने 2 नेकलेस के साथ कंप्लीट किया है, जिनमें डायमंड पेन्डेंट लगा हुआ है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related