जिहादी इस्लाम से हिंदुत्व की तुलना करना गलत

फीचर्डजिहादी इस्लाम से हिंदुत्व की तुलना करना गलत

Date:


जिहादी इस्लाम से हिंदुत्व की तुलना करना गलत

  • गुलाम नबी आजाद ने किया सलमान खुर्शीद के तर्कों से किनारा

नई दिल्ली। लाॅन्च होने के साथ ही विवादों में घिरी सलमान खुर्शीद की नई किताब को लेकर जहां भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी सलमान खुर्शीद की किताब में किए गए दावों से इत्तेफाक नहीं रखत। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने आईएसआईएस और बोको हराम जैसे जेहादी संगठनों से हिंदुत्व की तुलना करना तथ्यात्मक रूप से गलत और अतिशयोक्ति बताया।

Read also: सलमान खुर्शीद की सनराइज ओवर अयोध्या पर कांग्रेस महासचिवों की चर्चा

गौरतलब है कि सलमान खुर्शीद अपनी किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या नेशनलहुड इन आवर टाइम्स’ में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हराम जैसे जेहादी संगठनों से की है। हालांकि सलमान खुर्शीद ने यह कहा है कि वह हिंदू विरोधी नहीं है और वह हिंदुत्व की बात कर रहे हैं। सलमान खुर्शीद की इस किताब को लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज करायी की गई है। वहीं भाजपा के नेता सलमान खुर्शीद के बयानों का विरोध कर रहे हैं।

सलमान खुर्शीद ने हिंदी और हिंदुत्व को गाली देने का प्रयास किया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक डाॅक्टर इंद्रेश कुमार ने वाराणसी में कहा की सलमान खुर्शीद ने हिंदी और हिंदुत्व को गाली देने का प्रयास किया है। इंद्रेश कुमार ने कहा की सारा विश्व मानता है कि सब धर्मों और जातियों को सिर्फ हिंदुस्तान में ही सम्मान मिलता है। सलमान खुर्शीद का हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करना धर्मनिरपेक्षता, मानवता, लोकतंत्र और देश की परंपराओं का घोर अपमान है।

Read also: सलमान खुर्शीद ने सनराइज ओवर अयोध्या में कहा, अयोध्या पर कोर्ट का फैसला सही

इंद्रेश कुमार ने कहा कि सलमान खुर्शीद ने यह किताब लिखकर सिर्फ पाप और अपराध कमाया है। उन्होंने सलमान खुर्शीद जैसे नेताओं से अपने अज्ञानता के अंधकार और क्रूरता को ना फैलाने की अपील की है। डाॅ इंद्रेश कुमार ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 1947 में भारत के विभाजन के हस्ताक्षर की गुनहगार कांग्रेस को अब गुनाह करने की आदत हो गई है। कांग्रेस ने देश को अविकसित पिछड़ा और गरीब देश बना दिया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related