ये है भारत का सबसे ठंडा शहर

ट्रेवलये है भारत का सबसे ठंडा शहर

Date:


ये है भारत का सबसे ठंडा शहर

 ‘गेटवे ऑफ लद्दाख’   के नाम से जाने जाना वाला शह है द्रास (Dras), भारत की कार्गिल डिस्ट्रिक्ट में मौजूद ये शहर Zoji La pass और कार्गिल शहर के बीच स्थित है। 

गर्मियों के मौसम में यहां हरियाली ही हरियाली दिखती है और पूरी घाटी खूबसूरती से भर जाती है, लेकिन यहां की सर्दियां बहुत कठोर हो सकती हैं। कारण ये है कि ये भारत का सबसे ठंडा शहर है। 

ये है भारत का सबसे ठंडा शहर
Image Source: Google

 इसे भारत के सबसे ठंडे शहर की उपाधि तब मिली जब यहां का तापमान -60 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इतने कम तापमान में तो शायद आपकी पलकें भी जम जाएं। 1995 में यहां का तापमान -60 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। 

 सर्दियों के समय ये शहर पूरी तरह से बर्फ से ढंका हुआ रहता है और इसे भारत का नॉर्थ पोल कहा जाए तो भी गलत नहीं होगा। ये सिर्फ भारत का अनोखा टूरिस्ट डेस्टिनेशन नहीं है बल्कि ये दुनिया का दूसरा सबसे ठंडा शहर है। 

इससे ज्यादा ठंडा सिर्फ दुनिया का एक ही शहर है और वो है Oymyakon जो रशिया में है। Oymyakon का तापमान -72 डिग्री तक गिर सकता है। 

मनमान टॉप जो द्रास से 10 किलोमीटर दूर है वहां से लाइन ऑफ कंट्रोल यानी LOC का नजारा देखा जा सकता है। इसी के लसाथ अगर आप गोमचान वैली जाते हैं जो द्रास से 5 किलोमीटर दूर है तो वहां असली ग्लेशियर और वहां से निकलती हुई जलधाराएं देखने को मिलेंगी। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related