बीमा क्षेत्र में FDI की सीमा बढ़ाना ज़रूरी : वित्त मंत्री

बिज़नेसबीमा क्षेत्र में FDI की सीमा बढ़ाना ज़रूरी : वित्त मंत्री

Date:


बीमा क्षेत्र में FDI की सीमा बढ़ाना ज़रूरी : वित्त मंत्री

नयी दिल्ली: सरकार ने बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाने को आवश्यक बताया है और कहा है कि इससे इस क्षेत्र का विस्तार होगा, बड़ी आबादी को इसके दायरे में लाया जा सकेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे एवं सरकारी तथा निजी क्षेत्र की बीमा कंपनियों को लाभ होगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लाेकसभा में “बीमा (संशोधन) विधेयक 2021” पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि यह विधेयक राज्य सभा में पहले ही पारित हो चुका है। यह विधेयक अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने तथा देश में बीमा क्षेत्र का दायरा बढ़ाने के लिए आवश्यक है। बीमा का दायरा बढ़ रहा है और मौजूदा दौर में ज्यादा से ज्यादा लोगों को बीमा के दायरे में लाने की सख्त जरूरत है और यह तभी संभव हो सकता है, जब इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और बीमा क्षेत्र का विस्तार किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि बीमा क्षेत्र की सरकारी तथा निजी कंपनियों के लिए इस क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को बढ़ाना जरूरी है। बीमा क्षेत्र की जो कंपनियां बीमार हैं और काम करने में असमर्थ हो रही हैं, उनको बर्बाद नहीं होने देना है और उनका काम आगे बढ़ता रहे, इसके लिए उनके लिए विदेशी निवेश संजीवनी का काम करेगा। बीमा क्षेत्र की बीमार कंपनियों को काम करने का अवसर देना समय की जरूरत है और सरकार ऐसे कदम उठा रही है जिससे इन कंपनियों को लाभ मिलेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...