मामूली गिरावट के साथ शेयर बाज़ार बंद

बिज़नेसमामूली गिरावट के साथ शेयर बाज़ार बंद

Date:


मामूली गिरावट के साथ शेयर बाज़ार बंद

मुंबई: वैश्विक स्तर से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर कोरोना के मामलों में जारी बढ़ोतरी से शेयर बाजार पर दबाव का दौर जारी रहा जिससे सोमवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट लेकर बंद हुए।

इस दौरान बैंकिंग समूह की कंपनियों में हुई भारी बिकवाली तथा आईटी क्षेत्र की कंपनियों में हुई लिवाली से शेयर बाजार में बीएसई का सेंसेक्स जहां 86.95 अंकों की गिरावट लेकर 49,771.29 अंक पर बंद हुआ वही और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी भी 07.60 अंक घटकर 14,557.85 अंक पर रहा। दिन की शुरुआत में सेंसेक्स में हांलाकि बढ़ोतरी देखी गई और गत दिवस के मुकाबले सेंसेक्स 20 अंक की बढ़त के साथ खुला जबकि निफ्टी सात अंकों की गिरावट लेकर खुला।

इस दौरान दिग्गज, मझोली तथा छोटी कंपनियों में हुई लिवाली से बीएसई का मिडकैप 198.92 अंक यानी 0.99 प्रतिशत बढ़कर 20,243.42 अंक पर पहुंच गया तथा स्मॉलकैप 148.75 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 20,619.29 अंक पर रहा।

आईटी समूह की कंपनियों में जहां सर्वाधिक 450.54 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई वही बैंकिंग में 578.98 अंक और कंस्यूमर ड्यूरेबल समूह की कंपनियों में 220.15 अंक की गिरावट हुई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...