दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, GRAP-4 प्रतिबंध लागू

नेशनलदिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, GRAP-4 प्रतिबंध लागू

Date:

दिल्ली गैस चैंबर में तब्दील हो चुकी है। हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। दिल्ली में AQI लगातार 400 के आसपास बना हुआ है। दिल्ली में AQI लगातार 450 के आसपास बना हुआ है। इस बीच आज सुप्रीम कोर्ट में प्रदूषण पर लगाम लगाने के उपायों को लेकर याचिका पर सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच दिल्ली में बढ़ते जानलेवा प्रदूषण के मामले की सुनवाई करेगी।

दूसरी तरफ, आज से दिल्ली सरकार ने हालात से निपटने के लिए एहतियात के तौर पर GRAP-4 प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। GRAP-4 के लागू होने के बाद सरकार की ओर से वायु गुणवत्ता के स्तर को नियंत्रित करने के लिए कई सख्त उपाय लागू किए जाएंगे। इस चरण में फैक्ट्रियों, निर्माण कार्यों और यातायात पर सख्त प्रतिबंध लगाए जाएंगे ताकि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके। GRAP-4 के लागू होने के बाद प्रतिबंध सबसे ज्यादा और कड़े हैं।

Graded Response Action Plan यानि GRAP-4 के लागू होने के बाद भारी वाहनों को दिल्ली में आने की इजाजत नहीं है। जरूरी सामग्री की सप्लाई करने वाले वाहनों को ज़रूर प्रवेश की अनुमति है। सभी तरह के निर्माण और तोड़फोड़ के काम पर रोक है। स्कूली छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं और सरकारी व निजी कार्यालयों के लिए घर से काम करने पर भी राज्य सरकारें फैसला लेती हैं। चौथे चरण में ऑड-ईवन का फैसला भी लिया जा सकता है, हालांकि यह जरूरी नहीं है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related