Site icon Buziness Bytes Hindi

Chandrayaan-3: थोड़ी देर में चंद्रयान-3 की लैंडिंग, इसरो का पावर डिसेंट शुरू

Chandrayaan 3 Landing

Chandrayaan 3 Landing Time Updates: चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल आज अभी कुछ देर बाद चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। ऐसा होने पर भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बनेगा। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल का नजर लगाए इंतजार कर रही है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल अब से कुछ देर बाद यानी शाम 6.04 पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग कर सकता है।

इसरो का पावर डिसेंट शुरू

चंद्रयान-3 की लैंडिंग थोड़ी देर में होगी। इसरो का पावर डिसेंट शुरू हो गया है। अब मिशन की रफ्तार को कम किया जा रहा है। पहले चरण की प्रक्रिया 11 मिनट की है। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग देखने के लिए बेंगलुरु के मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में हैं। चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम आज चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। बेंगलुरु में इसरो मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में वैज्ञानिक लैंडर को चंद्रमा की सतह पर उतारने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।

बेंगलुरु में इसरो के मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स से चंद्रयान 3 मिशन की लैंडिंग इवेंट में सभी वैज्ञानिक जुटे हुए हैं। CSIR मुख्यालय में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी मौजूद हैं। जो कि चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर की लैंडिंग देखने के लिए दिल्ली में CSIR मुख्यालय में हैं।

अब से कुछ देर बाद चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर लैंडिंग होगी। इसरो ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण शुरू कर दिया है। थोड़ी देर में चंद्रयान-3 चांद की सतह पर लैंडिंग की प्रक्रिया पूरी करेगा।

Exit mobile version