Site icon Buziness Bytes Hindi

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर मदरसे में फहराया इस्लामिक झंडा, हुआ राष्ट्रगान बांटी मिठाई

26 january 2023

बाराबंकी। जिले के हैदरगढ़ में गणतंत्र दिवस के मौके पर थाना सुबेहा इलाके के रामपुर मजरे हुसैनाबाद गांव में स्थित एक मदरसे पर इस्लामिक झंडा फहरा दिया। झंडा फहराने के बाद मिठाई बांटी गई। इस दौरान बच्चों ने राष्ट्रगान भी किया। ग्रामीणों के अनुसार मदरसा में इससे पहले भी इस तरह के काम किए जाते रहे हैं।

सूचना मिलते पर मदरसे में पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है। इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है जबकि आयोजन करने वाले की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आज गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांव रामपुर में एक मदरसे में गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस्लामिक झंडा फहराया गया है।

सुबेहा थाना इंस्पेक्टर संजीत कुमार सोनकर पुलिस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर में तहसीलदार शशि कुमार त्रिपाठी हैदरगढ़ सीओ जेएन अस्थाना और एलआईयू की टीम भी पहुंची। अधिकारी मामले की जांच करने में जुटे है। सीओ ने बताया कि जहां झंडा फहराने की बात हो रही है वह मदरसा नहीं है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version