‘बिग बॉस 14’ में नज़र आएँगी ‘इश्कबाज’ की हॉट मानसी

बॉलीवुड‘बिग बॉस 14’ में नज़र आएँगी ‘इश्कबाज’ की हॉट मानसी

Date:


‘बिग बॉस 14’ में नज़र आएँगी ‘इश्कबाज’ की हॉट मानसी

सलमान खान के सबसे विवादित शो ‘बिग बॉस 14’ टीवी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मेकर्स तेजी से ‘बिग बॉस 14’ का बचा हुआ काम खत्म कर रहे हैं। यही वजह है कि ‘बिग बॉस 14’ को मजेदार बनाने के लिए एक के बाद एक सितारों को अप्रोच किया जा रहा है। ऐसे में रोजाना एक नया नाम फैंस के सामने आ जाता है। खबरों की माने तो स्टार प्लस के सुपरहिट टीवी शो ‘इश्कबाज’ में नजर आ चुकी अदाकारा मानसी श्रीवास्तव ‘बिग बॉस 14’ के घर का हिस्सा बन सकती हैं।

कुछ समय पहले ही ‘बिग बॉस 14’ के मेकर्स ने मानसी श्रीवास्तव को शो का ऑफर भेजा था। इस बात का खुलासा खुद मानसी श्रीवास्तव ने ही कर दिया है। इंडिया फोरम से ‘बिग बॉस 14’ की तरफ से मिले ऑफर के बारे में बात करते हुए मानसी श्रीवास्तव ने कहा कि, ‘मेरी अभी मेकर्स के साथ बात चल रही है। मैंने अब तक केवल एक बार ही ‘बिग बॉस 14′ के मेकर्स से बात की है। अभी तक कुछ फाइनल नहीं हो सका है।’

मानसी श्रीवास्तव के बयान से साफ है कि आने वाले समय में अगर सब ठीक रहा तो टीवी की ये अदाकारा ‘बिग बॉस 14’ के घर में ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आएंगी। मानसी श्रीवास्तव टीवी की उन अदाकाराओं में से एक हैं जिनकी फैन फॉलोइंग बहुत जबरदस्त है। अपने हुस्न के दमकर मानसी श्रीवास्तव अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related