ईशान किशन का धमाकेदार पदार्पण, टीम इंडिया ने जीता दूसरा टी-20

फीचर्डईशान किशन का धमाकेदार पदार्पण, टीम इंडिया ने जीता दूसरा टी-20

Date:


ईशान किशन का धमाकेदार पदार्पण, टीम इंडिया ने जीता दूसरा टी-20

अहमदाबाद: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में रविवार को ईशान किशन और विराट कोहली ने धमाका कर दिया। दोनों बल्लेबाज ने जमकर चौके और छक्के मारे और भारत 13 गेंद पहले सात विकेट से मैच जीत लिया।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में रविवार को यहां टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। विराट कोहली का फैसला सही साबित हुआ। भारत ने तीन विकेट खोकर 165 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

ईशान किशन ने डेब्यू मैच में अर्धशतक ठोक डाले। ईशान किशन ने 28 गेंद में फिफ्टी पूरे किए। किशन ने 32 गेंद में 56 रन की पारी खेली। इस पारी में 5 चौके और 4 छक्के शामिल हैं।

कप्तान विराट कोहली ने भी अर्धशतक लगाए। कोहली ने 35 गेंद में फिफ्टी पूरे किए। कोहली ने 26वां अर्धशतक पूरे किए। रोहित शर्मा (25 फिफ्टी) से आगे निकल गए। डेविड वार्नर भी पीछे रह गए। विराट कोहली ने 49 गेंद 73 रन की नाबाद पारी खेली।

इंग्लैंड की टीम ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारत के खिलाफ रविवार को यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में छह विकेट पर 164 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत के लिये वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर ने दो दो विकेट चटकाये जबकि भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल को एक एक विकेट मिला। इंग्लैंड के लिये सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय 46 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे।

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 164 रन बनाए। जेसन रॉय ने 35 गेंद में 46 रन की पारी खेली। डेविड मालन ने 23 गेंद में 24 रन की पारी खेली। जॉनी बेयरस्टो ने 15 गेंद में 20 रन बनाए। कप्तान इयोन मोर्गन ने 4 चौके की मदद से 20 गेंद में 28 रन की पारी खेली।

भारतीय टीम में दो बदलाव किये गये हैं। शिखर धवन और अक्षर पटेल की जगह टीम में दोनों खिलाड़ियों का यह पदार्पण मैच है। इंग्लैंड ने मार्क वुड की जगह टॉम कुरेन को मौका दिया है। वाशिंगटन सुंदर और शारदुल ने ने 29-29 रन देकर दो दो विकेट चटकाये।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related