क्या Ileana D’Cruz प्रेग्नेंसी में हो रहे वेट गेन से है परेशान?

एंटरटेनमेंटक्या Ileana D'Cruz प्रेग्नेंसी में हो रहे वेट गेन से है ...

Date:

इलियाना डिक्रूज इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी फेज एन्जॉय कर रही हैं। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने अपने बच्चे और अपने होने वाले पिता के बारे में एक प्यारा सा नोट शेयर किया था. अब एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए हैं. इलियाना ने अभी कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर आस्क मी सेशन रखा, जिसमे उन्होंने फैन्स द्वारा पूछे गए सवालों के सारे जवाब दिए।

वजन बढ़ने पर इलियाना ने दिया ये जवाब

फैन्स ने इलियाना से ज्यादातर सवाल उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़े सवाल पूछे। कुछ ने उन्हें शुभकामनाएं दीं तो कुछ ने उन्हें मीठे संदेश भेजे। इस दौरान एक यूजर ने इलियाना से पूछा कि क्या उन्हें इस बात की चिंता है कि उनका वजन बढ़ जाएगा. इस सवाल पर इलियाना ने यूजर को मुहतोड़ जवाब दिया.

एक्ट्रेस ने कहा, ”शुरुआत में ही मुझे ये सवाल थोड़ा पेचीदा लगा. मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि बहुत से लोगों ने मेरे वजन बढ़ने पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा मुझे इससे कोई परेशानी नही है । मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि पिछले कुछ महीनों में मेरे शरीर में जिस तरह से बदलाव आया है वह मुझे पसंद है।

वजन कोई मायने नहीं रखता

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ”यह सफर कितना शानदार रहा है. हां, मैं इंसान हूं और ऐसे भी दिन आए हैं जब मुझे अच्छा महसूस नहीं हुआ है। लेकिन मेरे पास एक बेहतरीन सपोर्ट सिस्टम है, और जो लोग मुझसे प्यार करते हैं, और मुझे ऐसा महसूस कराते हैं कि मेरे अंदर एक जीवन विकसित हो रहा है, चाहे वजन कितना भी हो। यह न देखें कि गर्भावस्था के दौरान आदर्श वजन कितना बढ़ना चाहिए, बल्कि जितना हो सके खुश और स्वस्थ रहने का प्रयास करें। अपने शरीर की ज़रूरतों को जानें. वही करें जो आपके लिए और आपके बच्चे के लिए सही हो.

बच्चे की दिल की धड़कन सुनकर कैसा लगा?

इसके अलावा जब एक फैन ने इलियाना से पूछा कि आपको पहली बार अपने बच्चे की धड़कन सुनकर कैसा लगा? इसका इलियाना ने बहुत ही खूबसूरत जवाब दिया. उन्होंने कहा, “ये मेरा सबसे प्यारा अनुभव रहा है। मैं चाहू भी तो इसको कभी अपने शब्दों में बयां ही नही कर पाऊँगी और सच बताऊ मै करना भी नही चाहती मै बस महसूस करना चाहती हू. मुझे नही लगता कितनी खुश मै कभी और हुई होगी . एक नन्हीं सी जान के लिए इतना प्यार जो जल्द ही जन्म लेने वाली है।

गौरतलब है कि इलियाना ने 18 अप्रैल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. हालाँकि, उन्होंने अभी तक अपने होने वाले बच्चे के पिता के नाम का खुलासा नहीं किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related