IRCTC Tour Package: कम पैसों में करे दक्षिण भारत की सैर, जाने कैसे?

लाइफस्टाइलIRCTC Tour Package: कम पैसों में करे दक्षिण भारत की सैर, जाने...

Date:


IRCTC Tour Package: कम पैसों में करे दक्षिण भारत की सैर, जाने कैसे?

लाइफस्टाइल डेस्क। IRCTC Tour Package – दक्षिण भारत में कई खूबसूरत जगहे है, यहां सुंदर वादियां, समुद्र का किनारा, जंगल और खूबसूरत ऐतिहासिक मंदिर है जिसे देख आपका मन खुश हो जाएगा। अगर आपका यहां जाने का मन है तो IRCTC के एक बहतरीन टूर पैकेज लाया है, जो की काफी सस्ता भी है। चलिए बिना देर किए जानते है इस खास टूर पैकेज के बारे में। 

IRCTC Tour Package ‘स्वेदश दर्शन यात्रा योजना’ के तहत है, इसकी शुरुआत 28 अप्रैल से हो रही है और 8 मई तक इसे संचालित किया जाएगा। आप गर्मी की छुट्टियों में दक्षिण भारत की यात्रा का लुफ्त उठा सकते है। 

Read also: दक्षिण भारत में इन हिल स्टेशनों पर जरूर जाए, आएगा खूब मज़ा

IRCTC Tour Package में आपको दक्षिण भारत के प्रसिद्ध जगहों को घुमाया जाएगा, ये 11 दिन और 10 रातो का है। इन दिनों में आपको नाश्ते से लेकर लंच और डिनर, ठहरने व्यवस्था भी रेलवे ही करेगा। इस सफर में यात्रियों को एसी और नॉन एसी कोच की सुविधा भी मिलेगी।

IRCTC Tour Package में पर्यटकों को रामेश्वरम, मदुरई का मीनाक्षी मंदिर, कोवलम बीत, तिरुवनंतपुरम का पद्मनाभम मंदिर, तिरुपति में श्री पद्मावती मंदिर, श्री कमलेश्वर स्वामी मंदिर, इस्कॉन मंदिर, श्री कालाहस्ती मंदिर और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग धार्मिक स्थलों पर घूमने ले जाया जाएगा।

बता दे, ये टूर पैकेज उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए है और इसकी शुरुआत यूपी के ही रेलवे स्टेशन से होगी। ये टूर पैकेज की शुरुआत गोरखपुर, देवरिया सदर, बेल्थरा रोड, मऊ, वाराणसी, जौनपुर सिटी सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर और झांसी के यात्रियों के लिए की गई है। इसके अलावा, इसमें नान एसी क्लास के लिए 20440 रुपये का टिकट लेना होगा और 3 एसी का किराया महज 28750 रुपये है। आपको सफर के साथ ही शाकाहारी खाना, स्थानीय नॉन एसी बस, नाॅन एसी धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था भी मिलेगी। 

Read also: बाइक से टूर पर जाए मनाली-लेह और श्रीनगर, 36 हजार रुपये से भी कम होगा खर्च

बुकिंग करने के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर जा सकते है और चाहें तो स्थानीय कार्यालयों में भी बुकिंग करवा सकते है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...