लाइफस्टाइल डेस्क। IRCTC Tour Package – अगर आप कोई धार्मिक स्थानों की सैर करना चाहते है, लेकिन मुश्किल में है की कैसे की जाए तो IRCTC यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश के कुछ धार्मिक स्थलों पर घूमने के लिए एक बहतरीन पैकेज लाया है। इस टूर पैकेज के माध्यम से आप मजे से धार्मिक स्थलों का दर्शन कर सकते हैं।
टूर पैकेज का नाम ‘होली अयोध्या विद काशी एंड प्रयागराज एक्स देहरादून’ है, इसे ‘देखो अपना देश’ के तहत शुरुआत की है। आप राम जन्म भूमि और कशी आदि जगहों पर घूमने जा सकते है। इसके अलावा इसमें प्रयागराज स्थित प्राचीन मंदिर और त्रिवेणी संगम आदि जगहें शामिल हैं।
टूर पैकेज में सारनाथ में मौजूद सारनाथ मंदिर, म्यूजियम आदि कई जगह आपको देखने को मिल जाएगी। साथ ही लखनऊ में भी ठहरने की सुविधा है। इस टूर पैकेज की शुरुआत दिल्ली के अलावा देहरादून से भी है। बता दें कि यह टूर 4 रात और 5 दिन का है। आपको पैकेज में लंच, ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा है।
एक व्यक्ति का 33600 रुपया, है और दो व्यक्ति एक साथ यात्रा करते हैं तो उन्हें 28400 रुपया साथ ही तीन लोग का 26400 रुपये हैं।

