Iraq Protest: ईराक संसद परिसर में घुसे प्रदर्शनकारियों ने की तोड़फोड़, मोहम्मद शिया की उम्मीदवारी का विरोध

इंटरनेशनलIraq Protest: ईराक संसद परिसर में घुसे प्रदर्शनकारियों ने की तोड़फोड़, मोहम्मद...

Date:

बगदाद। ईराक में प्रदर्शनकारियों ने बगदाद स्थित संसद पर हमला बोल दिया। सूत्रों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने बड़ी संख्या में संसद परिसर में घुसकर वहां तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारी पूर्व मंत्री और पूर्व प्रांतीय गवर्नर मोहम्मद शिया अल-सुदानी की उम्मीदवारी का विरोध में संसद में तोड़फोड़ कर रहे थे। बताया जाता है कि शिया अल—सुदानी ईरान समर्थित हैं। बता दें कि अक्तूबर 2021 में इराक में चुनाव हुए। चुनाव के बाद से यह अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन है। अधिकांश प्रदर्शनकारी प्रभावशाली शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सदर के अनुयायी बताए जाते हैं। प्रदर्शनकारी ससंद में लगी मेजों पर टहल रहे थे इसकी के साथ ही प्रदर्शनकारियों ने सांसदों की कुर्सियों पर कब्जा कर लिया और हाथ में इराकी झंडे लहराते हुए प्रदर्शन किया। हालांकि इस प्रदर्शन के दौरान कोई भी विधायक या सांसद, संसद के भीतर मौजूद नहीं था। इमारत के अंदर केवल सुरक्षाकर्मी थे।

Read also: Uttarakhand Corona Update: 24 घंटे में उत्तराखंड में मिले 284 कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या 1180

जिन्होंने प्रदर्शनकारियों के गुस्से को देखते हुए संसद के भीतर जाने की अनुमित दे दी। कार्यवाहक प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी ने प्रदर्शनकारियों से शांत और संयम बरतने की अपील करते हुए उनको संसद के भीतर से तुरंत हटने का आह्वान किया। गत अक्तूबर में संघीय चुनाव के बाद से यह सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन बताया गया है। दूसरी बार शिया धर्मगुरु अल-सदर ने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को संदेश देने के लिए जनता को जुटाने की अपनी क्षमता का उपयोग किया। इससे पहले अल सदर ने सरकार के खिलाफ भीड़ जुटाई थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...