बगदाद। ईराक में प्रदर्शनकारियों ने बगदाद स्थित संसद पर हमला बोल दिया। सूत्रों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने बड़ी संख्या में संसद परिसर में घुसकर वहां तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारी पूर्व मंत्री और पूर्व प्रांतीय गवर्नर मोहम्मद शिया अल-सुदानी की उम्मीदवारी का विरोध में संसद में तोड़फोड़ कर रहे थे। बताया जाता है कि शिया अल—सुदानी ईरान समर्थित हैं। बता दें कि अक्तूबर 2021 में इराक में चुनाव हुए। चुनाव के बाद से यह अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन है। अधिकांश प्रदर्शनकारी प्रभावशाली शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सदर के अनुयायी बताए जाते हैं। प्रदर्शनकारी ससंद में लगी मेजों पर टहल रहे थे इसकी के साथ ही प्रदर्शनकारियों ने सांसदों की कुर्सियों पर कब्जा कर लिया और हाथ में इराकी झंडे लहराते हुए प्रदर्शन किया। हालांकि इस प्रदर्शन के दौरान कोई भी विधायक या सांसद, संसद के भीतर मौजूद नहीं था। इमारत के अंदर केवल सुरक्षाकर्मी थे।
जिन्होंने प्रदर्शनकारियों के गुस्से को देखते हुए संसद के भीतर जाने की अनुमित दे दी। कार्यवाहक प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी ने प्रदर्शनकारियों से शांत और संयम बरतने की अपील करते हुए उनको संसद के भीतर से तुरंत हटने का आह्वान किया। गत अक्तूबर में संघीय चुनाव के बाद से यह सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन बताया गया है। दूसरी बार शिया धर्मगुरु अल-सदर ने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को संदेश देने के लिए जनता को जुटाने की अपनी क्षमता का उपयोग किया। इससे पहले अल सदर ने सरकार के खिलाफ भीड़ जुटाई थी।
