टेक डेस्क: iQoo Z3 स्मार्टफोन 8 जून 2021 की दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। लॉन्चिंग इवेंट को ऑफिशियल Youtube चैनल पर देखा जा सकेगा। हालांकि लॉन्चिंग से पहले iQoo Z3 स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी लीक हो गयी थी |
iQoo Z3 के संभावि स्पेसिफिकेशन
iQoo Z3 स्मार्टफोन में 6.58 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है रेजोल्यूशन 1,080×2,408 पिक्सल और रिफ्रेश्ड रेट 120Hz होगा। Qualcomm Snapdragon 768G प्रोसेसर होगा और ये स्मार्टफोन एंड्राइड 11 पर बेस्ड iQoo 1.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है , 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का लेंस मौजूद मिलेगा। फ्रंट में 16MP का कैमरा मिलेगा। स्मार्टफोन में 4,400mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Read also: मुफ्त वैक्सीनेशन पर फैसला लेने में पीएम मोदी को लग गए चार महीने: ममता बनर्जी
iQoo Z3 की संभावित कीमत
iQoo Z3 स्मार्टफोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 19,990 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 21,990 रुपये में । वही 8GB रैम + 256GB को 23,990 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।

