टेक डेस्क। आखिरकार iQOO 7 सीरीज भारत में लॉन्च हो ही गयी, इस सीरीज में iQOO 7 Legend (BMW एडिशन) और iQOO 7 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लाया जायेगा ।
iQOO 7 5G स्पेसिफिकेशन
iQOO 7 5G में 6.62 इंच एफएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले होगी | रिफ्रेश रेट 120Hz होगा | स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 870 प्रोसेसर, 12GB LPDDR5 रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज होगी ( इसको माइक्रोएसडी कार्ड जरिए बढ़ाया जा सकेगा ) |
iQOO 7 5G ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा | पहला 48MP का सोनी IMX598 प्राइमरी सेंसर, दूसरा 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और तीसरा 2MP का मोनो सेंसर है। और इसका फ्रंट 16MP है |
iQOO 7 5G में 4,400mAh बैटरी है, जो की 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में 5G SA/NSA, 4G LTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट फीचर्स मिलेंगे ।
iQOO 7 कीमत
8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल, कीमत : 31,990
8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल, कीमत : 33,990
12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल, कीमत : 35,990
Read also: भारत में पहली बार कोविड केस साढ़े तीन लाख के पार
iQOO 7 Legend 5G स्पेसिफिकेशन
iQOO 7 Legend 5G एंड्राइड 11 बेस्ड Funtouch OS 11.1 कस्टम स्कीन आउट ऑफ द बॉक्स को सपोर्ट करता है | स्मार्टफोन में 6.62 इंच का एफएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है।iQOO 7 Legend 5G का रिफ्रेश रेट 120Hz है और ये स्मार्टफोन HDR10+ सपोर्ट करता है।
iQOO 7 Legend 5G में Snapdragon 888 प्रोसेसर, 12GB LPDDR5 रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए यूजर्स को हैंडसेट में 4G LTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट फीचर्स मिलेंगे।
iQOO 7 Legend 5G ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, यूजर को पहला कैमरा 48MP का सोनी IMX598 सेंसर, दूसरा कैमरा 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और तीसरा कैमरा 13MP का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है,और साथ ही 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 4,000mAh की बैटरी मिलेगी।
iQOO 7 Legend कीमत
8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल, कीमत : 39,990
12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल, कीमत : 43,990
1 मई 2021 से iQOO 7 Legend और iQOO 7 स्मार्टफोन प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगे। इन दोनों स्मार्टफोन को यूजर आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन इंडिया से खरीद सकते है | अभी तक कंपनी ने सेल को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

