मंज़िल सैनी: लेडी सिंघम से लापरवाह अफसर का टैग

आर्टिकल/इंटरव्यूमंज़िल सैनी: लेडी सिंघम से लापरवाह अफसर का टैग

Date:

बिजनेस बाइट्स

इंडियन पुलिस में दो महिला अधिकारी ऐसी रही हैं जिन्होंने अपनी दबंग कार्यशैली से एक अलग छाप छोड़ी है जिनमें पहली थी आईपीएस किरन बेदी और दूसरी हैं मंज़िल सैनी जिन्हें लोग ” लेडी सिंघम” भी कहते हैं. लेकिन हमेशा अपनी कार्यशैली से चर्चा में रहने वाली यह “ लेडी सिंघम” इन दिनों मुश्किल में है, उसपर एक हत्याकांड में लापरवाई बरतने का आरोप लगा है और यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि सीबीआई ने इस हत्याकांड की गहन जांच के बाद अपनी रिपोर्ट में लगाया है और विभागीय कार्रवाई की सिफारिश भी की है. 

जी हाँ, बात बहुचर्चित श्रवण साहू हत्याकांड (Shravan Sahu Murder Case) की है जिसे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 1 फरवरी 2017 को अंजाम दिया गया था. श्रवण साहू एक व्यापारी थे और अपने पुत्र के लिए इन्साफ की लड़ाई लड़ रहे थे. श्रवण साहू का बेटा भी बदमाशों के हाथों मारा गया था, आरोप एक गैंगस्टर अक़ील अंसारी पर था. बदमाशों का गैंग श्रवण साहू को इसी बात से रोकना चाह रहा था. श्रवण साहू ने अपनी सुरक्षा के बारे में मंज़िल सैनी के अलावा अन्य अधिकारीयों के दरबार में गुहार लगाईं मगर उन्हें कहीं से मदद नहीं मिली और अंततः उन्हें भी बदमाशों ने मौत की नींद सुला दिया।

Read also: Shravan Sahu Murder Case:श्रवण साहू हत्याकांड मामले में महिला आईपीएस आई सीबीआई जांच के घेरे में

इस हत्याकांड के समय समाजवादी पार्टी की सरकार थी जो वैसे भी कानून व्यवस्था को लेकर बदनाम रही है. मामला क्यूंकि व्यापारी का था इसलिए भाजपा ने इस मुद्दे को खूब उछाला, प्रदेश में विधानसभा के लिए चुनावी सरगर्मियां शुरू हो चुकी थीं, इस मुद्दे पर राजनीती गर्माने के लिए पीयूष गोयल दिल्ली से लखनऊ आये थे. मंज़िल सैनी जो उस समय लखनऊ की एसएसपी थीं, चुनावी सियासत में इस हत्याकांड को लेकर उनको भी खूब घेरा गया. हालाँकि लापरवाही के लिए मंज़िल सैनी ने अपने मातहतों को ज़िम्मेदार ठहराया। वह पीड़ित परिवार से भी मिलीं, उनके साथ गले मिलकर रोई भी, इन्साफ का भरोसा भी दिलाया। लेकिन इस पूरे हत्याकांड में उनकी इमेज को दागदार तो बना ही दिया।

कहते हैं उस समय राजधानी में पत्रकारों का एक गैंग बहुत सक्रिय था जो पुलिस और प्रशासन में काम कराने के ठेके लेता था, नेताओं और अधिकारीयों से नज़दीकी के दावों के साथ ज़रूरतमंदों से मोटी रकम ऐंठता था, शहर के मुख्य थानों में देर रात तक इनकी बैठकी होती थी. मंज़िल सैनी की इमेज को नुकसान पहुँचाने में इन तथाकथित पत्रकारों का भी हाथ बताया जाता है. इस सम्बन्ध में यू ट्यूब पर कुछ वीडियोस भी हैं.

एक तेज़ तर्रार महिला पुलिस अधिकारी जिसने सपा शासन में उनके ही गढ़ इटावा में और फिर राजधानी लखनऊ में अपराधियों की नाक में नकेल डालने की कोशिश की, सत्ताधारी नेताओं से सीधा पन्गा भी लिया। बड़े बड़े केसों में पुलिस अधिकारीयों द्वारा लापरवाई बरतना एक आम बात है, अक्सर अदालतों द्वारा उन्हें फटकारा भी जाता है लेकिन यहाँ बात लेडी सिंघम की इमेज वाली मंज़िल सैनी की हो रही है और उनपर सीबीआई द्वारा हत्याकांड में लापरवाई का आरोप लगाना किसी अपमान से कम नहीं। 

मंज़िल सैनी (IPS Manjil Saini ) इन दिनों केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर NSG मुख्यालय में DIG के पद पर हैं. मंज़िल सैनी के ऐसे कामों की एक लम्बी लिस्ट है जिनकी बदौलत उनको लेडी सिंघम का तमग़ा मिला। लेकिन कहते हैं न की ज़्यादा शोहरत भी अच्छे भले इंसान का दिमाग़ ख़राब कर देती है. मंज़िल सैनी लखनऊ की पहली महिला एसएसपी बनीं, इटावा से सीधे प्रदेश की राजधानी! कहते हैं कि इस लम्बी छलांग ने उन्हें थोड़ा घमंडी बना दिया, उन्होंने किसी पत्रकार के सवाल पर कहा भी था कि ” मैं इटावा से आयी हूँ. इटावा में उनके चर्चे रहे हैं शायद इसीलिए उन्होंने अपरोक्ष रूप से राजनेताओं को दखलंदाज़ी न देने का सन्देश दिया था।  

Read also: UP News : पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी प्रकरण में हाईकोर्ट में कल होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट में लगी 25 अप्रैल

18 मई 2016 को राजधानी लखनऊ में एसएसपी का पद संभालने वाली मंज़िल सैनी (IPS Manjil Saini )ने यहाँ अपने 11 महीने के कार्यकाल में विभाग में जमकर निलंबन और सस्पेंशन किये। आप कह सकते हैं कि उन्होंने एक तरह से विभाग में ही अपने बहुत से दुश्मन बना डाले। इस हत्याकांड के बाद मंज़िल सैनी ने कहा था कि उन्हें विभाग में बैठे लोगों ने गुमराह किया, LIU तक ने नहीं बताया कि श्रवण कुमार को गनर नहीं मिला है. मंज़िल सैनी के इस बयान से ज़ाहिर होता है कि उनके अतिआत्मविश्वास ने उन्हें गलती करने पर मज़बूर कर दिया और आज वह ग़लती उनके सामने खड़ी है, विभागीय कार्रवाई के रूप में. विभागीय कार्रवाई क्या होगी यह तो आने वाले दिनों में पता चलेगा लेकिन मंज़िल सैनी की इमेज पर तो धब्बा लग ही गया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...