Upcoming IPOs: नेटवेब टेक्नोलॉजीज का आईपीओ साइज 631 करोड़ रुपए है। जबकि असर्फी हॉस्पिटल का आईपीओ टारगेट अपने सार्वजनिक प्रस्ताव से 26.94 करोड़ रुपए जुटाने का है। पिछले सप्ताह Cyient DLM, ideaForge Technologies और Senco Gold के आईपीओ की बढ़िया लिस्टिंग से पिछला सप्ताह शेयर बाजार में गुलजार रहा। अब अगले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में दो नए आईपीओ आ रहे हैं। इनमें से एक मैनबोर्ड आईपीओ जबकि दूसरा SME आईपीओ है। निवेशक नेटवेब टेक्नोलॉजीज (Netweb Technologies) और असर्फी हॉस्पिटल (Asarfi Hospital) का आईपीओ आने का से इंतजार कर रहे हैं।
बाजार में 658 करोड़ रुपए दांव पर
अगले हफ्ते बाजार में हॉस्पिटल से लेकर सर्वर कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। नेटवेब टेक्नोलॉजीज का आईपीओ साइज 631 करोड़ रुपए है। जबकि असर्फी हॉस्पिटल आईपीओ टारगेट सार्वजनिक प्रस्ताव से 26.94 करोड़ रुपए जुटाने का है। दोनों आगामी आईपीओ सोमवार को खुलेंगे।
Netweb Technologies IPO से एकत्र करेगी 631 करोड़ रुपए
नेटवेब टेक्नोलॉजीज का आईपीओ खुलने की संभावित तारीख 24 जुलाई 2023 है। आईपीओ BSE और NSE दोनों पर लिस्ट होने के लिए प्रस्तावित है। नेटवेब टेक्नोलॉजीज के आईपीओ लिस्टिंग की संभावित तारीख 27 जुलाई 2023 हो सकती है।
server company का आज GMP प्रीमियम 338 रुपए
नेटवेब टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर ग्रे मार्केट में 338 रुपए के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। जिसका मतलब नेटवेब टेक्नोलॉजीज आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 338 रुपए है। इससे संकेत मिलता है कि ग्रे बाजार आईपीओ को लेकर अधिक उत्साहित है और उम्मीद करता है कि नेटवेब टेक्नोलॉजीज आईपीओ की लिस्टिंग प्राइस लगभग ₹838 (₹500 + ₹338) रुपए तक होगा। जो कि नेटवेब टेक्नोलॉजीज IPO Price Band 475 से 500 रुपए प्रति इक्विटी शेयर से 65 प्रतिशत अधिक होगा।

