IPL Mini Auction: इंग्लैंड के हैरी ब्रूक सबसे मंहगे बल्लेबाज़ बिके

स्पोर्ट्सIPL Mini Auction: इंग्लैंड के हैरी ब्रूक सबसे मंहगे बल्लेबाज़ बिके

Date:

कोच्चि में आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन शुरू हो गया है, इस नीलामी में 405 खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। सबसे पहले दो करोड़ की बेस प्राइस वाले बल्लेबाज़ों की बोली लगाईं गई जिसमें इंग्लैंड के नए बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक पर खूब दांव चला. बल्लेबाज़ों में ब्रूक सबसे ज़्यादा दाम 3.25 करोड़ की मोटी रकम में बिके, उन्हें खरीदने के लिए राजस्थान और SRH में ज़ोरदार टक्कर दिखी, आखिर में कामयाबी SRH को मिली। ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ अभी हाल ही में पाकिस्तानी गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की और शतकों की झड़ी लगा दी.

मयंक अग्रवाल को मिले 8.25 करोड़

ब्रूक के बाद पंजाब किंग के पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल पर भी खूब पैसा बरसा उन्हें आखिर में 8.25 करोड़ में हैदराबाद ने खरीद लिया. मयंक को रिलीज़ किये जाने पर क्रिस गेल ने काफी नाराज़गी जताई थी और उम्मीद जताई थी कि दूसरी टीमें में उन्हें अच्छी प्राइस में खरीदेंगी। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन नीलामी में सबसे पहले बिके, उन्हें गुजरात ने ने 2 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा, किसी अन्य टीम ने विलियम्सन में रूचि नहीं दिखाई।

रुट,रूसो में नहीं दिखाई किसी ने दिलचस्पी

वहीँ इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान जो रूट में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई. रुट ने पहली बार IPL नीलामी में अपना नाम दिया था इसी तरह साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज राइली रूसो पर भी किसी टीम ने दांव नहीं लगाया। पिछले 3 महीनों में टी20 क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के इस बांय हाथ के बल्लेबाज़ ने 2 धमाकेदार शतक जमाए थे जिसमें से एक टी20 वर्ल्ड कप में जमाया गया था

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...