आईपीएल नीलामी: इन खिलाडियों पर खूब बरसा पैसा

फीचर्डआईपीएल नीलामी: इन खिलाडियों पर खूब बरसा पैसा

Date:

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में हो रहा है. ऑक्शन में 577 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है, जिसमें से अधिकतम 204 खिलाड़ी ही बिकेंगे. पंत ने इतिहास रचा और आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए . उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में बोली लगाकर खरीदा. पंत ने श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ा जो कुछ देर पहले ऑक्शन में पंजाब किंग्स के हाथों 26.75 करोड़ रुपये में बिक चुके थे.

नीलामी के पहले दिन अभी तक 14 खिलाड़ी ऐसे रहे जिन्हें 10 करोड़ या उससे से ज़्यादा प्राइस में खरीदा गया. नीलामी अभी जारी है इसलिए 10 करोड़ियों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई फ्रेंचाइजियों के पास अभी काफी मोटी रकम बची हुई है. ऋषभ पंत समेत तीन प्लेयर ऐसे रहे जिनकी बोली 20 करोड़ से भी ज़्यादा निकल गयी और ये तीनों खिलाडी भारत से हैं. इस बार फ्रैंचाइज़ ने भारतीय क्रिकेट पर पैसा लगाना ज़्यादा बेहतर समझा। ऋषभ पंत के लिए तो पहले ही बात हो रही थी कि वो इस नीलामी में अच्छी कीमत पर बिकेंगे लेकिन इतनी अच्छी कीमत पर बिकेंगे, इसका अंदाज़ा शायद उन्हें भी नहीं था लेकिन LSG की टीम नीलामी में उन्हें हर हाल में खरीदना चाहती थी और वो उसने कर दिखाया। LSG को लेफ्टी बैटर की ज़रुरत थी, एक विकेटकीपर की भी ज़रुरत थी और एक कप्तान की भी और ऋषभ पंत इन तीनों मानकों पर खरे उतरते हैं.

हालाँकि ऋषभ पंत की नालामी से ठीक पहले केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे क्रिकेट बन गए थे उन्हें पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ में खरीदा था. दरअसल श्रेयस अय्यर को केकेआर रिटेन करना चाहती थी लेकिन केकेआर को तीसरी बार चैंपियन बनाने वाले श्रेयस अय्यर नीलामी में जाकर अपनी मार्किट वैल्यू जानना चाहते थे. नीलामी में केकेआर उन्हें खरीदना भी चाहती थी लेकिन जब बोली बहुत आगे निकल गयी तो केकेआर पीछे हट गयी. वहीँ 20 करोड़ से ज़्यादा पाने वाले तीसरे खिलाडी केकेआर के वेंकटेश अय्यर रहे, उनके लिए केकेआर ने पूरा ज़ोर लगा दिया और आखिरकार 23.75 करोड़ में वेंकटेश अय्यर को अपने पास रखने में कामयाब भी हुए.

इसके बाद आज की नीलामी में 11 खिलाडी ऐसे रहे जिन्हे 10 करोड़ या उससे भी ज़्यादा प्राइस में खरीदा गया. अर्शदीप सिंह को टीम में बरकरार रखने के लिए पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ खर्च किये। इतनी ही रकम युजवेंद्र चहल को भी पंजाब किंग्स ने दी। इंग्लैंड के जोस बटलर को 15.75 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा। केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ में अपना बनाया। मोहम्मद सिराज 12.25 करोड़ पाकर गुजरात टाइटन्स के हो गए. मिचेल स्टार्क को 11.75 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। पिछली बार केकेआर के लिए तहलका मचाने वाले फिल साल्ट के लिए RCB 11.50 करोड़ की बोली लगा दी. ईशान किशन को SRH ने 11.25 करोड़ में खरीदा। मार्कस स्टोइनिस को 11 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा, कगिसो रबाडा 10.75 करोड़ में गुजरात टाइटन्स के खेमे में गए और मोहम्मद शमी को 10 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related