Site icon Buziness Bytes Hindi

आईपीएल ऑक्शन: 14.25 करोड़ रुपये में RCB के हुए ग्लेन मैक्सवेल


आईपीएल ऑक्शन: 14.25 करोड़ रुपये में RCB के हुए ग्लेन मैक्सवेल

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ लिया है।

कोविड-19 महामारी के कारण आईपीएल पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में कराया गया था, लेकिन अब इसका आयोजन भारत में होगा, जिससे सभी का ध्यान बिग हिटर और धीमी गति गेंदबाजों पर लगा होगा, जिसमें मैक्सवेल पूरी तरह से फिट बैठते हैं।

हालांकि मैक्सवेल का टूर्नामेंट में रिकॉर्ड इतना अच्छा नहीं रहा है, उनका औसत 22 का है और उन्होंने 82 मैच खेलकर 1505 रन बनाए। अंतिम बार वह पंजाब के लिए खेले थे। चेन्नई में जारी मिनी-ऑक्शन से तीन दिन पहले मैक्सवेल ने अपनी रुचि का संकेत दिया था कि वह आरसीबी के लिए खेलना पसंद करेंगे।

Exit mobile version