आईपीएल ऑक्शन: 75 लाख से 16.25 करोड़ रुपये में बाइक क्रिस मॉरिस

फीचर्डआईपीएल ऑक्शन: 75 लाख से 16.25 करोड़ रुपये में बाइक क्रिस मॉरिस

Date:


आईपीएल ऑक्शन: 75 लाख से 16.25 करोड़ रुपये में बाइक क्रिस मॉरिस

  • राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा

नई दिल्ली: आईपीएल ऑक्शन में आज कई खिलाड़ियों की क़िस्मत खुल गयी जिनमें साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर क्रिस मॉरिस का नाम भी है| क्रिस मोरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इस ऑलराउंडर को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ लिया है। उन्होंने इस मामले में युवराज सिंह (16 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है।

क्रिस मॉरिस का बेस प्राइज महज 75 लाख रुपये था, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें इस सीजन टीम से रिलीज कर दिया था। मॉरिस साल 2015 में भी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं।

साल 2013 में पंजाब के खिलाफ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले क्रिस मॉरिस 70 मैचों में 80 शिकार कर चुके हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ 4/23 रहा है। वहीं 44 पारियों में मॉरिस 2 अर्धशतक की मदद से 551 रन भी बना चुके हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related