आईपीएल-14: पंजाब बनाम चेन्नई मुकाबला आज

स्पोर्ट्सआईपीएल-14: पंजाब बनाम चेन्नई मुकाबला आज

Date:


आईपीएल-14: पंजाब बनाम चेन्नई मुकाबला आज

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग में आज आठवां मुकाबला होने जा रहा है। यह मैच चेन्नई बनाम पंजाब खेला जाएगा। वैसे पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज शाम 07:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच होने वाला है। पंजाब के हौसले एक तरफ जीत के आगाज से बुलंद हैं तो दूसरी तरफ चेन्नई को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। धोनी की टीम जहां इस मैच में जीत दर्ज करना चाहेगी वहीं केएल राहुल चाहेंगे की उनके टीम की लय बरकरार रहे।

बता दें कि चेन्नई के सामने सबसे बड़ी परेशानी टीम में सीनियर खिलाड़ियों का होना है। ऐसे में चेन्नई अगर जीत चाहती है तो उसके टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना पड़ेगा। जबकि पंजाब चाहेगी की पहले मैच में दीपक हुड्डा ने जैसा प्रदर्शन किया था वो उसे बरकरार रखें। साथ ही केएल राहुल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन जैसे बल्लेबाजों से काफी उम्मीदें हैं।

वहीं चेन्नई की टीम चाहेगी की टॉप के बल्लेबाज सहित गेंदबाज बेहतर प्रदर्शन करें। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतर है। यही कारण है कि बड़ा स्कोर यहां देखने को मिल सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...