आईपीएल-13: KKR के खिलाफ पंजाब का करो या मरो मुकाबला

स्पोर्ट्सआईपीएल-13: KKR के खिलाफ पंजाब का करो या मरो मुकाबला

Date:


आईपीएल-13: KKR के खिलाफ पंजाब का करो या मरो मुकाबला

दुबई: कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स और विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम शनिवार को आईपीएल मुकाबले में वापसी के लिए उतरेंगे।

चेन्नई अंक तालिका में छठे नंबर पर
चेन्नई को पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 10 रन से जबकि बेंगलुरु को दिल्ली कैपिटल्स ने 59 रन से पराजित किया था। दोनों टीमें पिछली हार को भुलाकर जीत की राह पर आगे बढ़ने के इरादे से उतरेंगे। चेन्नई के छह मैचों में दो जीत और चार हार के साथ चार अंक है और वह अंक तालिका में छठे स्थान पर है जबकि बेंगलुरु की टीम पांच मुकाबलों में दो जीत, तीन हार के साथ चार अंक लेकर सातवें स्थान पर है।

पंजाब के लिए जीत ज़रूरी
वहीँ लगातार निराशाजनक प्रदर्शन कर रही किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ शनिवार को करो या मरो का मुकाबला होगा जहां उसे हर हाल में जीत हासिल कर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें कायम रखनी होगी।

अंक तालिका में और ऊपर जाना चाहेगी KKR
पंजाब को पिछले लगातार चार मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। उसे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में 69 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा था जबकि कोलकाता को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में शानदार जीत हासिल हुई थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...