IPL-13: अपने प्रदर्शन से बेयरस्टो खुश

स्पोर्ट्सIPL-13: अपने प्रदर्शन से बेयरस्टो खुश

Date:


IPL-13: अपने प्रदर्शन से बेयरस्टो खुश

दुबई: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ ताबड़तोड़ 97 रन बनाने वाले सनराइजर्स हैदरबाद के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने कहा है कि कप्तान डेविड वार्नर के साथ उनकी साझेदारी मैच में काफी महत्वपूर्ण रही।

खेली थी ताबड़तोड़ पारी
बेयरस्टो ने पंजाब के खिलाफ 55 गेंदों में सात चौकों और छह छक्कों की मदद से 97 रन बनाए और वार्नर (52) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 160 रन की मजबूत साझेदारी की जिसकी बदौलत हैदराबाद ने पंजाब को 69 रन से हराया। बेयरस्टो को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
बेयरस्टो ने कहा, “अपनी पारी से खुश हूं। यह इस टूर्नामेंट में मेरा तीसरा अर्धशतक था। लय बरकरार रखना जरुरी है औऱ वार्नर के साथ साझेदारी इस मैच में काफी महत्वपूर्ण रही। हमें पता है कि वार्नर कितने गुणवत्ता वाले खिलाड़ी हैं। यह उनका आईपीएल में 50वां अर्धशतक था और यह रिकॉर्ड अपने आप में उन्हें महान बनाता है।”

राशिद की प्रशंसा
उन्होंने कहा, “हमारे लिए यह मुकाबला जीतना बहुत जरुरी था। मैंने जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे खुश हूं। यहां पिच और परिस्थितियां भारत के मुकाबले थोड़ी अलग हैं और तापमान भी काफी अलग है। राशिद खान बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उन्हें प्रदर्शन करते देखना सुखद है।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...