SBI WeCare Special FD: SBI की इस FD में दोगुना होगा पैसा, निवेश से पहले जानें ये बातें

बिज़नेसSBI WeCare Special FD: SBI की इस FD में दोगुना होगा पैसा,...

Date:

SBI WeCare Special FD: अगर एफडी स्कीम में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो लिए ये खबर जरूरी है। सेविंग को कई स्कीम में निवेश करते हैं। जिससे उन पैसों का सही समय या आपातकाल स्थिति में उपयोग कर सकें। एसबीआई के स्पेशल एफडी के बारे में विस्तार से जानते हैं। अपनी सेविंग को बैंक या फिर वित्तीय संस्था के स्कीम में इन्वेस्ट करना चाहिए। अगर अपने या परिवार के किसी सदस्य के नाम पर एफडी खुलवाना चाहते हैं तो उससे पहले कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एफडी प्लान के बारे में जानिए।

ऐसा माना जाता है प्राइवेट बैंकों या फिर स्मॉल फाइनेंस बैंकों एफडी पर अधिक ब्याज नहीं देते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के एफडी पर ग्राहकों को अच्छा रिटर्न मिलता है। एसबीआई पब्लिक सेक्टर का बड़ा बैंक माना है। ये बैंक सीनियर सिटीजन को स्पेशल इन्वेस्टमेंट स्कीम ऑफर करता है। जिसमें ग्राहकों को सुविधा मिलती है। इस एफडी का नाम ‘SBI WeCare Special FD’ है।

एसबीआई वी केयर एफडी

SBI WeCare Special FD कोरोना महामारी के दौरान लॉन्च हुई थी। इस स्कीम में पैसे निवेश करने पर रुपए डबल हो जाते हैं। ये स्कीम मुख्यतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए है। एफडी का उद्देश्य फंड को सुरक्षित रखने के साथ अधिक ब्याज पाने के साथ हाई-रिटर्न का लाभ पाना भी है। अगर इस स्कीम में निवेश करने का सोच रहे हैं तो 30 सितंबर 2023 से पहले ये एफडी करवा लेना चाहिए।

एसबीआई वी केयर एफडी ब्याज दर

एसबीआई वी केयर फिक्स्ड डिपॉजिट पर स्कीम की तुलना में अधिक ब्याज मिलता है। एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक 5 से 10 साल अवधि पर ग्राहक को 7.50 प्रतिशत का ब्याज मिलता है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों को अलग से 0.50 प्रतिशत का ब्याज मिलता है। ग्राहक इस एफडी को नेट बैंकिंग, योनो ऐप या फिर बैंक में खुलवा सकते हैं। एफडी पर मासिक, तिमाही और 6 महीने के बाद सालाना टीडीएस (TDS) काटा जाता है। रेगुलर एफडी पर ग्राहक को 7 दिन से लेकर 10 साल तक अवधि के लिए 3.50 से 7.50 के बीच का ब्याज मिलता है।

एसबीआई वी केयर एफडी का लाभ

अगर इस स्कीम में पैसा निवेश करते हैं तो 10 साल के बाद पैसा डबल होता है। अगर 2020 में स्कीम में 5 लाख रुपए 10 साल के लिए निवेश किए थे । 10 साल में बैंक 6.5 प्रतिशत का ब्याज देता है। ऐसे में 10 साल में ब्याज की रकम 5 लाख रुपए हो जाएगी। इस तरह पैसा 10 साल के दोगुना होता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related