बाजार:- भारतीय जीवन बीमा निगम भारत की सबसे विश्वशनीय बीमा कम्पनी है। भारत के लोग इसपर न सिर्फ विश्वास करते हैं बल्कि इसमे इंवेसमेन्ट करने में रुचि भी दिखाते है। जहाँ अभी हाल ही में LIC ने अपने निवेशकों के लिए धन सचय प्लान लॉन्च किया है जो की इसके निवेशकों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। वही आज के समय मे परिवार की समस्याओं को सुलझाने के लिए LIC लोगो के साथ खड़ी है।
LIC का चिल्ड्रन मनी बैंक प्लान उन अभिभावकों के लिए रामबाण साबित हो सकता है जो अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता में है और अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसा जुटाना चाहते हैं। LIC की इस योजना में अभिभावकों को महज 150 रुपये प्रतिदिन जमा करना होगा और उसके बदलते वह 14 लाख का फंड तैयार कर कसते है।
LIC Children Money Bank प्लान में अपने बच्चो के भविष्य की चिंता करने वाले अभिभावक न्यूनतम 1 लाख रुपये का बीमा करवा सकते हैं। जो की 25 साल में मैच्योर होता है। अब अगर आप अपने बच्चे के जन्म के समय इस प्लान में पैसा इंवेसमेन्ट करते है तो यह 25 साल में मैच्योर हो जाएगा यह तब मैच्योर होगा जब आपका बच्चा 12 वीं क्लास में होगा। इस पॉलिसी से पैसे से आप उसकी हायर एजुकेशन करवा सकते हैं। इस योजना में निवेश करने की न्यूनतम आयु शून्य से 12 वर्ष है।
अगर आप बच्चे के जन्म के समय से ही एलआईसी चिल्ड्रन मनी बैक योजना में सिर्फ 150 रुपये के हिसाब से निवेश करते हैं। तो आपको 25 साल की मेच्योरिटी अवधि पर करीब 19 लाख रुपये मिलेंगे। अगर देखा जाए तो 150 रुपये रोज के हिसाब से आप सालाना 55,000 रुपये जमा करेंगे। जिसके आधार पर 25 साल में कुल 14 लाख रुपये जमा हुए होंगे। लेकिन ब्याज और बोनस के साथ 19 लाख रुपये मिलेंगे।

