जिस प्रकार महिलाये व्यवसाय चलाती है उस प्रकार कोई भी नहीं चला सकता है और इस बात का परिणाम पिछले कुछ दशकों में महिला उद्यमियों की तेजी से बढ़ती दरों के साथ साबित हुआ है। महिलाएं न केवल एक व्यवसाय चला रही हैं, बल्कि वे इसे शीर्ष पर बनाती हैं, और यदि आप भी अपने घर के कामो के साथ-साथ कुछ नया करना चाहती है तोह यह लेख आपके लिए है।
Online Business Ideas For Women: आप भी इंटरनेट के माध्यम से घर बैठे लाखो रुपये कमा सकती है। चलिए जानते है इंटरनेट द्वारा आसान बिज़नेस जो महिलाओ को काफी लाभ दे सकते है।
● ऑनलाइन रेसेल्लिंग बिज़नेस
गृहिणी इस व्यवसाय को अपने घर से बिना किसी निवेश के शुरू कर सकती हैं क्योंकि यह गृहिणियों के लिए एक लाभदायक व्यवसाय है। इसके अलावा, आपके पुनर्विक्रय व्यवसाय (रेसेल्लिंग बिज़नेस) को बढ़ाने के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन और प्लेटफॉर्म का सहारा ले सकती हैं। यह बिज़नेस महिलाओ के बिच काफी लोकप्रिय है। आप इस व्यवसाय को अपनी सुविधा और समय के अनुसार कर सकती है।
● ब्यूटी पार्लर
ब्यूटी पार्लर एक आकर्षक बिजनेस आइडिया है, जिसमें तरक्की के अपार संभावनाएं हैं क्योंकि हर कोई अपने लुक और सुंदरता पर अधिक ध्यान देता है। पूरी दुनिया में अनगिनत महिला उद्यमी है जिन्होंने ब्यूटी केयर सेवाएं और ब्यूटी पार्लर शुरू करके बड़ी सफलता हासिल की हैं। आप इंटरनेट के माध्यम से अपने पार्लर का प्रचार कर सकती है एवं इससे लाखो रुपये कमा सकती है।
● कुकिंग क्लासेज
अधिकतर गृहिणियों के पास खाना बनाने की कला होती ही है और वे इस प्रतिभा का उपयोग ऑनलाइन कुकरी क्लासेज का बिज़नेस करके कर सकती हैं। यदि आप अपने परिवार और प्रियजनों के लिए खाना बनाना पसंद करती हैं, तो इसे एक व्यवसाय का रूप दे। वर्तमान में यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाखो की संख्या में खाने की रेसिपीस और ब्लोग्स मौजूद है। आप अपना खुद का चैनल बना सकती हैं जहां आप स्वादिष्ट भोजन बनाने वाले वीडियो अपलोड कर बड़े पैमाने पर कमाई कर सकती हैं।
Read also: आपदा को अवसर में बदला स्वाति सचदेवा ने
● ऑनलाइन डाटा एंट्री
डेटा एंट्री बिजनेस शुरू करना गृहणियों के लिए सबसे अच्छे बिजनेस आइडियाज में से एक है। यह एक मूल्यवान और उच्च मांग वाला व्यवसाय है जिसमें डेटा को एक विशेष रूप में व्यवस्थित किया जाता है। यह एक ऐसा व्यवसाय है जिसे ऑफ़लाइन और ऑनलाइन किया जा सकता है, और ऑनलाइन डेटा एंट्री गृहणियों के लिए आय एकत्रित करने का एक अच्छा स्रोत है क्योंकि यह उन्हें घर के कामो के साथ-साथ बिज़नेस करने की अनुमति देता है।
● एकाउंटेंसी एंड बुककीपिंग सर्विसेज
प्रौद्योगिकी का लाभ उठाएं और लोगों को ऑनलाइन एकाउंटेंसी एंड बुकीपिंग सेवाएं प्रदान करें। यह कम समय में अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए उत्तम व्यवसाय है। आप सीधे तौर पर किसी व्यक्ति या कंपनी के लिए काम कर सकती है और आय का एक नया स्रोत उत्पन्न कर सकती है। इस व्यवसाय के लिए आपको बैलेंस शीट, लेजर बनाना, आय विवरण तैयार करना आदि चीज़ो की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। इस व्यवसाय को केवल इंटरनेट और लैपटॉप के माध्यम से शुरू किया जा सकता है।
● आचार- पापड़ का बिज़नेस
अगर आप अचार और पापड़ बनाने में माहिर हैं तो इसका व्यवसाय शुरू कर एक स्थिर आय उत्पन्न कर सकती है। यह गृहिणियों के लिए एक आदर्श व्यवसायिक विचार है क्योंकि भारतीय परिवारों में अचार और पापड़ एक आवश्यक भोजन का अंग है। आप अचार और पापड़ का व्यवसाय शुरू करके खुद को सशक्त बना सकती हैं। यह एक लाभदायक व्यवसाय है जिसमें आपको निवेश की उच्च लागत की आवश्यकता नहीं होती है। आपको केवल कच्चे माल पर खर्च करना होगा और आप अपने स्वादिष्ट स्वाद के माध्यम से ग्राहकों को लुभा सकती हैं।
● काउंसलर
क्या आप लोगों की मदद करना पसंद करती हैं? अगर आपका जवाब हां है तो आप इसे एक बिजनेस के तौर पर शुरू कर सकती हैं। वर्तमान समय में हर कोई तनाव, चिंता, समस्याओं से जूझ रहा है और कई तरह की चीजों में फंसा हुआ है; आप काउंसलिंग के जरिए उनकी मदद कर सकती हैं। आप चाइल्ड काउंसलर, मेंटल इश्यूज काउंसलर, मैरिज और फैमिली काउंसलर और भी बहुत कुछ बन सकती हैं। इसलिए, अपने परामर्श कौशल का मूल्यांकन करें और इसे एक व्यवसाय के रूप में स्थापित करें।
● वेब डिज़ाइनर
वर्तमान समय में हर बिज़नेस ऑनलाइन बढ़ रहा है और ऐसे में ऑनलाइन सेवाओं की मांग बढ़ रही है। वेबसाइट डेवलपमेंट की मांग काफी बड़े पैमाने पर है और महिलाओ के लिए यह काफी आरामदायक बिसनेस है। आप घर बैठे ही वेब डिजाइनिंग और डेवलपमेंट द्वारा अच्छा ख़ासा कमा सकती है। यह व्यवसाय इंटरनेट के माध्यम से आसानी से किया जा सकता है और इसमें कोई निवेश नहीं लगता।
Read also: डॉ. सुबी चतुर्वेदी को राष्ट्र निर्माण हेतु प्रभावी भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया
यदि आप एक गृहिणी हैं तोह ऑनलाइन व्यवसाय के द्वारा आप स्वयं को सशक्त बना सकती है। हालाँकि व्यवसाय शुरू करना गृहिणियों के लिए एक बड़ी बात है क्यूकी वर्तमान में भी हमारा समाज महिलाओ को घर के कामो में ही उत्तम मानता है। एक छोटे स्तर पर भी व्यवसाय शुरू करना महिलाओ के लिए लाभदायक है क्युकी यह न केवल उन्हें आय का स्रोत देता है बल्कि उनके व्यक्तित्व को और निखरता है।

