IIMT University में अन्तर्राष्ट्रीय गोष्ठी का आयोजन

मेरठ रीजनIIMT University में अन्तर्राष्ट्रीय गोष्ठी का आयोजन

Date:


IIMT University में अन्तर्राष्ट्रीय गोष्ठी का आयोजन

चेक रिपब्लिक के राजदूत को मेरठ के इतिहास से अवगत कराया

मेरठ। IIMT University में एक अन्तर्राष्ट्रीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह गोष्ठी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री योगेश मोहन गुप्ता जी, प्रति कुलाधिपति श्री अभिनव अग्रवाल, उपकुलपति डा0 टी0एस0 ईश्वरी एवं चेक रिपब्लिक के राजदूत माननीय श्री मिलान होवोरका के मध्य आयोजित की गई।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने चेक रिपब्लिक के राजदूत का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया एवं उन्हें मेरठ शहर के इतिहास से अवगत कराया।

इस अवसर पर राजदूत महोदय द्वारा शिक्षा में उत्कृष्टता के महत्व को समझाया गया। उन्होंने दोनो देशों की महान संस्कृति एवं विरासत पर भी प्रकाश डाला।

विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति अभिनव अग्रवाल जी ने इस गोष्ठी के आयोजन पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की गोष्ठी आयोजित कराने के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में माननीय मिलान होवोरका ने सभी सदस्यों को कार्यक्रम के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम का संचालन डा0 वत्सला तोमर के द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। यह कार्यक्रय फेसबुक पर लाइव प्रसारित किया गया, जिसमें 5 हजार से अधिक लोगों ने अपनी सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related