श्रद्धा कपूर लेंगी नागिन का रूप

बॉलीवुडश्रद्धा कपूर लेंगी नागिन का रूप

Date:


श्रद्धा कपूर लेंगी नागिन का रूप

80 के दशक के करीब में इच्छाधारी नागिन पर कई फिल्में फैंस के लिए पेश की गईं। ये फिल्में चाहने वालों को काफी पसंद भी आईं। एक बार फिर से इच्छाधारी नागिन की फिल्म फैंस के सामने पेश होने वाली है। ‘स्त्री’ और ‘छिछोरे’ जैसी फिल्म में शानदार एक्टिंग करने वाली श्रद्धा कपूर फिर से फैंस को मनोरंजित करने वाली है। श्रद्धा अब नागिन बनीं नजर आने वाली हैं।

श्रद्धा ने एक तीन फिल्मों की सीरीज साइन की है जो एक इच्छाधारी नागिन की कहानी पर आधारित होगी। इस तरह अब फैन्स को श्रद्धा कपूर एक ग्लैमरस नागिन के अवतार में देखने को मिलेंगी। श्रद्धा कपूर से पहले वैजयंतीमाला, रीना रॉय, रेखा और श्रीदेवी भी इच्छाधारी नागिन बनकर फैंस को मनोरंजित कर चुकी हैं।

श्रद्धा कपूर से पहले श्रीदेवी ने इच्छाधारी नागिन के किरदार वाली दो फिल्मों की सीरीज नगीना और निगाहें की थी जिनमें उनके नागिन के किरदार को आज भी याद किया जाता है। श्रद्धा ने भी इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट भी किया।

एक्ट्रेस ने कहा कि वो बचपन से ही इस तरह का किरदार निभाना चाहती थी और फिल्म को लेकर काफी उत्साहित भी हैं। अब फिल्म की आधिकारिक घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। एक तरफ जहां श्रद्धा के फैंस इस फिल्म से काफी उम्मीद लगाए हुए हैं वहीं कई लोग उनके नागिन के रोल को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स ने मजेदार मीम्स और जोक्स शेयर करते हुए उनके नागिन प्रोजेक्ट की मजाक उड़ाई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...