76th Independence Day: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

इंटरनेशनल76th Independence Day: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत को दी स्वतंत्रता...

Date:

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बधाई दी है।  उन्होंने कहा कि भारतीय.अमेरिकी समुदाय ने अमेरिका को एक मजबूत राष्ट्र बनाया है और आने वाले सालों में वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए मिलकर काम करना हम लोग जारी रखेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि भारतीय-अमेरिकियों सहित दुनिया भर के लोग, भारत की स्वतंत्रता की 76वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। अमेरिका लोकतांत्रिक यात्रा को सम्मान देने के लिए भारत के लोगों के साथ शामिल हुआ है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत के लोगों के साथ महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के दिखाए मार्ग पर चल रहा है।

Read also: Har Ghar Tiranga: ममता का कटाक्ष, वो हमें न सिखाएं तिरंगा फहराना

उन्होंने कहा कि इस वर्ष भारत और अमेरिका राजनयिक संबंधों की 76वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। भारत-अमेरिका को अपरिहार्य साझेदार बताते हुए राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि उनकी रणनीतिक साझेदारी कानून के शासन के प्रति साझा प्रतिबद्धता और मानव स्वतंत्रता और गरिमा को बढ़ावा देने पर ही आधारित है। उन्होंने कहा कि हमारी साझेदारी लोगों के बीच गहरे बंधन से और मजबूत हुई है। अमेरिका में जीवंत भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने हमें अधिक नवीन, समावेशी और मजबूत राष्ट्र बनाया है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने भी 76 वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत को शुभकामनाएं दीं हैं। 75 साल के राजनयिक संबंधों को उन्होंने सार्थक बताया है। इसी के साथ कहा कि हमारी रणनीतिक साझेदारी जलवायु से लेकर व्यापार तक है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि दो महान लोकतंत्रों के रूप में हमारी साझेदारी हमारे लोगों की सुरक्षा और समृद्धि और वैश्विक भलाई में योगदान जारी रखेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...