Sri Lanka: भारत ने भेजा श्रीलंका को 15000 लीटर केरोसिन, 700 मछुआरों को मिली मदद

इंटरनेशनलSri Lanka: भारत ने भेजा श्रीलंका को 15000 लीटर केरोसिन, 700 मछुआरों...

Date:

श्रीलंका में विदेशी मुद्रा भंडार खत्म होने के बाद वह बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, जहाँ अभी हाल में हालात बेहद खराब हो गये थे। दूसरी तरफ भारत ने अब श्रीलंका की मदद करना शुरू कर दिया है, जहाँ श्रीलंका की मदद भारत हर तरह से कर रहा है, जिसमें भोजन, ईंधन, दवा और बुनियादी चीजें सम्मिलित हैं। जानकारी के अनुसार हाल में ही भारत ने जाफना शहर के मछुआरों की मदद के लिये 15000 लीटर केरोसिन भेजा, जोकि आज वहाँ पहुँच गया है।

इसके बाबत जानकारी देते हुये भारत के महावाणिज्य दूतावास राकेश नटराज ने ट्वीट में बताया कि भारत से भेजे गये 15000 लीटर केरोसिन को श्रीलंका के मत्स्यस्की मंत्री डगलस देवानंद की मौजूदगी में डेल्फ्ट, नैनातिवु के 700 मछुआरों को मदद के तौर पर केरोसिन भेजा गया है। इसके साथ ही आयात जरूरतों को पूरा करने के लिये विश्व बैंक ने श्रीलंका को 70 करोड़ डॉलर की राशि सौंपी है, वहीं विश्व बैंक श्रीलंका के मौजूदा कर्जो में नये मद में कटौती करके फौरी राहत देने की तैयारी में है।

बता दें कि विश्व बैंक के श्रीलंका प्रमुख चियो कांडा ने हाल में ही श्रीलंका के विदेश मंत्री से मिलकर इसके बाबत बातचीत की और आश्वासन दिया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...