Road Accident in Meerut : सड़क हादसे में मेरठ के तीन युवकों की मौत,हादसे से गांव में कोहराम

मेरठ रीजनRoad Accident in Meerut : सड़क हादसे में मेरठ के तीन युवकों...

Date:

मेरठ। देर रात दिल्ली—सहारनपुर हाइवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गइ्र। जिससे कार में सवार पांच में से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बड़ौत पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार से युवकों के शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादस के बाद युवकों के गांव सरूरपुर में मातम पसरा है। एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से गांव सदमें में हैं। बताया जाता है कि घटना देर शाम को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव ट्योढ़ी के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार से दौड़ रही थी। जिसमें पांच युवक सवार थे। कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पेड़ से टकराई तो कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

Read also: Gyanvapi Masjid Case : मुस्लिम पक्ष की दलीलें पूरी, अब 4 जुलाई को सुनवाई

थाना बड़ौत इंस्पेक्टर एमएस गिल ने जानकारी दी कि सोमवार को देर रात मेरठ स्थित गांव सरूरपुर निवासी मोनू,मिंटू और अनिल के साथ गांव के ही अश्वनी, सोनू कार से बड़ौत के लिए चले थे। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कार जैसे ही गांव ट्योढ़ी और बड़ौली के बीच पहुंची इसी दौरान कार चालक अपना संतुलन खो बैठा। जिससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पेड़ से टकरा गई। जिससे मौके पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। थाना बड़ौत पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से पांचों युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने मिंटू, मोनू के अलावा अनिल को मृत घोषित कर दिया। अश्वनी और सोनू को गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल भेज दिया जहां से उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि कार मोनू चला रहा था। मृत युवकों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। गांव सरूरपुर के तीन युवकों की मौत से गांव में शोक छा गया। घटना की जानकारी के बाद परिजन घटनास्थल पर और उसके बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृत युवकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव सरूरपुर के ग्रामीणों की पोस्टमार्टम हाउस और अस्पताल में भीड़ लगी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related