पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के मौत की खबर फैलने के बाद अब उसका खंडन हुआ है, पता चला है की वह वेंटिलेटर पर हैं और हालत बेहद गंभीर है। बता दें कि शाम को सोशल मीडिया में अफवाह फैली कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ और पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज़ मुशर्रफ का निधन हो गया। जिसके बाद ट्वीट की बाढ़ आ गयी। बाद में परवेज मुशर्रफ के परिजनों की ओर से जानकारी दी गई कि वह वेंटिलेटर पर नहीं हैं। लेकिन उनकी हालत काफी गंभीर है, वह पिछले 3 हफ्तों से वह अस्पताल में भर्ती हैं। उनके ज्यादातर अंगों ने काम करना बंद कर दिया है, उनके ठीक होने की संभावना बेहद कम है।
बता दें कि जनरल परवेज़ मुशर्रफ 2001 से 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे थे। इससे पहले वह पाकिस्तान के आर्मी चीफ भी रहे। कारगिल जंग के लिए परवेज़ मुशर्रफ को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है। एक तरफ तो सुलह की बातें कर रहे थे तो दूसरी तरफ पीठ में छुरा घोपने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन कारगिल में उनके मंसूबों देश के बहादुर सैनिकों ने चकनाचूर कर दिया था ।
पाकिस्तान के अन्य टॉप लीडर्स की तरह परवेज़ मुशरफ भी जबतक सत्ता में और सत्ता जाने के बाद भी भारत की छवि खराब करने की कोई कोशिश नहीं छोड़ी। गिरफ़्तारी से बचने के लिए मुशर्रफ इलाज के नाम पर लगभग 6 साल पहले दुबई चले गए और उसके बाद उन्होंने पाकिस्तान लौटने की कभी कोशिश नहीं की क्योकिं उन्हें मालूम था कि पाकिस्तान जाते ही उन्हें सलखो के पीछे डाल दिया जायेगा।

