बरेली। अब किसानों के घर पर ही पशुओं का इलाज संभव हो पाएगा, प्रदेश सरकार जल्द ही सभी जिलों में वेटनरी मोबाइल सेवा(Veterinary Mobile Service) शरू करने जा रही है। किसान हेल्पलाइन नम्बर helpline number 1862 डायल कर इस सुविधा का लाभ ले सकता है। प्रदेश सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि इस वेटनरी मोबाइल सेवा में प्रत्येक गाड़ी में एक डॉक्टर, दो कंपाउंडर और एक ड्राइवर रहेगा। फोन आने पर ये लोग मौके पर जाएंगे और पशु का उपचार करेंगे अगर जरूरत होगी तो पशु को अस्पताल ले जाने की भी सुविधा होगी।
बरेली के विकास भवन में अफसरों से बैठक के बाद पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि जल्द ही प्रदेश में गोबर से CNG बनाने का काम भी शुरू किया जाएगा। इसके लिए किसान से डेढ़ रुपये किलो के हिसाब से गोबर लिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए मॉडल के रूप में बरेली को चुना गया है।
Also read: यूपी में माता-पिता के गौशाला से निकाला गया बच्ची का शव
उन्होंने ये भी बताया कि प्रदेश में एक साल के भीतर सड़कों पर घूमने वाले और किसानों के खेत में घुसने वाले पशुओं की समस्या समाप्त हो जाएगी। गौशाला और गौ अभ्यारण केंद्र में गौ वंश को संरक्षित करेंगे। गौ अभ्यारण केंद्र बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भूसे की आवश्यकता है और विभाग को इसके निर्देश दिए हैं। प्रदेश में 15 अप्रैल से 05 मई तक भूसा कलेक्शन का अभियान चल रहा है।

