Pakistan: भीषण गर्मी के चलते फैला सूखा, पानी को लेकर त्राहिमाम

इंटरनेशनलPakistan: भीषण गर्मी के चलते फैला सूखा, पानी को लेकर त्राहिमाम

Date:

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में भीषण गर्मी पड़ रही है, जहाँ अब इस गर्मी के कारण पानी को लेकर हाहाकार मच गया है। जानकारी के अनुसार वहाँ मौजूदा समय में आपदा जैसे हालात हो गये हैं, इसके साथ ही वहाँ गर्मी के कारण कई लोंगो की मृत्यु भी हो गयी है। दूसरी ओर इसी चिलचिलाती गर्मी के बीच पानी के बँटवारे को लेकर वहाँ विवाद भी शुरू हो गये हैं, इसके साथ ही वहाँ के लोंगो ने सिंध प्रांत को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की माँग पाकिस्तान सरकार से की है।

इसी के साथ स्थिति को गड़बड़ाता देख सिंध चैंबर ऑफ एग्रीकल्चर (SCA) ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की है, जहाँ उन्होंने कहा है कि 16 एकड़ तक के छोटे किसानों के कर्ज तुरंत माफ कर दिये जायें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पानी के प्रवाह में कमी की जाँच भी की जाये, जिसको लेकर उन्होंने स्थानीय प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन भी किया है।

इसके साथ ही इस स्थिति को लेकर नेताओं ने भी सत्ता पक्ष पर आरोप लगाये हैं, जहाँ सिंध यूनाइटेड के नेता रोशन अली बुरीरो ने कहा कि सिंधु पानी की लूट चश्मा-झेलम लिंक नहर के जरिये की जा रही है, लेकिन सत्ता पक्ष इस पर पूरी तरह मौन है। वहीं यहाँ की स्थिति यह है कि लोग बूंद-बूंद पानी के लिये तरस रहें हैं, दूसरी ओर अमीर जमींदार अवैध तरीके से नहर पानी पा रहें हैं।

इसके साथ ही मौजूदा समय में सिंध के 70 फीसदी छोटे शहर व कस्बे पानी के लिये जूझ रहें हैं, वहीं पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी 30 सालों से सत्ता में है फिर भी लोंगो को पानी नहीं मिल पा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related