Mass Shooting at Mexican City: अमेरिका में खूनी तांड़व,फायरिंग में मेयर सहित 18 की मौत

इंटरनेशनलMass Shooting at Mexican City: अमेरिका में खूनी तांड़व,फायरिंग में मेयर सहित...

Date:

Mass Shooting at Mexican City – अमेरिका के मैक्सिको में बंदूकधारियों की ताबड़तोड़ फायरिंग में 18 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में मैक्सिको के मेयर भी शामिल हैं।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक संगठित अपराध से जुड़े बंदूकधारियों द्वारा दक्षिण पश्चिम मेक्सिको के सैन मिगुएल तोतोलापन में सिटी हॉल के एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

फायरिंग से चारों ओर अफरा—तफरी मच गई। बंदूकधारियों द्वारा की गई इस फायरिंग में कम से कम 18 लोगों की मौत हुई और तीन अन्य घायल हुए। घटना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई हैं।

जिनमें सिटी हॉल की दिवारों पर गोलियों के सैकड़ों निशान बने हुए हैं। हॉल की खिड़कियों के कांच टूटे हैं।


सोशल मीडिया पर दिखाई दे रहे फुटेज में खूनी दृश्य दिखाई दे रहा है। जिसमें कम से कम दस लोगों की लाशें जमीन पर पड़ी हुई हैं। पीड़ितों की सही संख्या के बारे में अीाी पूरी तरह से जानकारी नहीं हैं।

राज्य के अटॉर्नी जनरल आफिस ने पुष्टि की है। हालांकि मौके पर 18 लोग मृत पाए गए हैं। मारे गए लोगों में मैक्सिकों के मेयर कॉनराडो मेंडोज़ा उनके पिता और पूर्व मेयर जुआन मेंडोजा के अलावा शहर के कुछ पुलिस अधिकारी शामिल हैं।


हमले के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। लेकिन बंदूकधारी मौके से निकल भागे। अब चप्पे- चप्पे पर नाकेबंदी कर हमलवरों को पकड़ने की कोशिश हो रही है। हालांकि अभी तक एक भी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पुलिस सुनियोजित साजिश मानकर चल रही है। आपराधिक समूह लॉस टकीलेरोस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें उसने हमले की जिम्मेदारी ली है।

स्थानीय अधिकारियों की ओर से अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई। पीआरडी राजनीतिक दल, जिससे कॉनराडो मेंडोजा थे, ने हमले के तुरंत बाद बयान में मेयर के मौत की पुष्टि की है। बयान में कहा है कि पार्टी हमले की निंदा करती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...