नई दिल्ली। अमेरिकी की खुफिया एजेंसी एफबीआई और ब्रिटेन खुफिया एजेंसी एमआई-5 ने चेतावनी दी है कि चीन लंबे समय से पश्चिमी देशों के लिए खतरा बन रहा है। कहा कि चीन गोपनीय चीजों को लूटने की योजना बना रहा है और यह तकनीक चोरी करने की फिराक में है। दोनों खुफिया एजेंसियों ने चेताया है कि चीन दीर्घावधि में अमेरिकी राष्ट्रीय व आर्थिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है।
Read also: इस्लामाबाद में पूर्व अमेरिकी दूत ने पाकिस्तानी-अमेरिकी से यात्रा उपहार छिपाना कबूला
ब्रिटेन के एमआई-5 लंदन स्थित मुख्यालय थॉमस हाउस में एफबीआई के खुफिया प्रमुख क्रिस्टोफर रे और ब्रिटिश खुफिया एजेंसी के निदेशक केन मैक्कलम पहली बार एक साथ दिखाई दिए हैं। दोनों ही खुफिया प्रमुखों ने चीन के प्रति बढ़ते खतरे के प्रति दुनिया को आगाह किया। ऐसा दोनों प्रमुखों ने पहली बार किया है। उन्होंने कहा कि विश्व को अपने पक्ष में करने के लिए चीन किसी भी हद तक जा सकता है। वो दमन का सहारा भी ले रहा है।
मैक्कलम ने कहा कि उनके जासूस 2018 के मुकाबले चीन में सात गुना अधिक जांच कर रहे हैं। क्रिस्टोफर रे ने कहा कि हालात बहुत खराब हैं कि हर 24 घंटे में चीन के एक मामले की जांच हो रही है। मैक्कलम ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की चुनौती को गेम-चेंजिंग बताया है। जबकि रे ने इस चुनौती को बहुत बड़ा बताया है।
एफबीआई प्रमुख क्रिस्टोफर रे ने चिंता जताई कि पश्चिमी व्यापार को चीन से जितना बड़ा खतरा है उसका कारोबार से जुड़ी हस्तियों को अहसास तक नहीं। चीन ने साइबर जासूस तैनात कर दिए हैं जो धोखाधड़ी में शामिल हैं और बड़े देशों में हैकिंग पर काम कर रहे हैं। एमआई-5 प्रमुख केन मैक्कलम ने बताया कि साइबर खतरों से जुड़ी सूचनाएं 37 देशों से साझा की गई हैं। अंतरिक्ष में गत मई में एक बड़ा खतरा बाधित हुआ। चीन कई तरह की तकनीक जासूसी कर रहा है। यह सबसे बड़ा खतरा है।
Read also: एर्दोगन, पुतिन ने फोन पर तुर्की में रूसी, अमेरिकी कैदियों की अदला-बदली पर चर्चा की
एफबीआई प्रमुख ने चिंता व्यक्त की है कि चीन कम्युनिस्ट पार्टी गुपचुप तरीके से पूरे विश्व में दबाव बनाने का काम कर रही है। ऐसे में हमें कार्रवाई करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चीन यूक्रेन पर रूसी हमले से सबक लेकर ताइवान पर जबरन कब्जे की कोशिश करने की फिराक में है। चीन के पास जासूसों का बेहद बड़ा नेटवर्क है। उसका हैकिंग कार्यक्रम दुनिया के देशों में चलाया जा रहा है।

