Chinese Digital Currency: चीन की डिजिटल करेंसी से घबरा रहा अमेरिका,रुस यूक्रेन युद्ध से सबक ले रहा चीन

इंटरनेशनलChinese Digital Currency: चीन की डिजिटल करेंसी से घबरा रहा अमेरिका,रुस यूक्रेन...

Date:

बीजिंग। चीन ने अपनी डिजिटल करेंसी की शुरुआत मई 2020 में की थी। युवान के डिजिटल संस्करण को ई-सीएनवाई नाम दिया गया है। पिछले दो साल में चीन के 23 प्रायोगिक क्षेत्रों के निवासी इस मुद्रा का उपयोग कर रहे हैँ। चीन की ये डिजिटल मुद्रा चीनी बैंकों के अलावा अलीपे जैसे लोकप्रिय भुगतान प्लैटफॉर्म्स पर मौजूद है। बताया जाता है कि मुद्रा के माध्यम से 26 करोड़ से अधिक लोग 45 लाख स्टोर्स से इसकी खरीद-बिक्री कर रहे हैँ।  चीनी विशेषज्ञ डिजिटल मुद्रा को लेकर ऊंची महत्त्वाकांक्षाएं जता रहे हैं। फुदान यूनिवर्सिटी विशेषज्ञ सुन लिजियान ने दावा किया है कि डिजिटल युवान ने दुनिया पर जारी डॉलर के वर्चस्व को तोड़ दिया है। अब इस मुद्रा को लेकर अमेरिका में चिंता जताई है। वहां के हूवर इंस्टीट्यूशन की तरफ से कहा है कि ई-सीएनवाई युवान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा का रूप देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह भी कहा जा रहा है। यह संभव है कि जो देश अमेरिकी प्रतिबंधों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

वे सीमा पार भुगतान के लिए वैकल्पिक मुद्रा के रूप ई-सीएनवाई संभावनाओं को तलाशना शुरू करें।  एक रिपोर्ट में बताया है कि चीन के भीतर ई-सीएनवाई का उपयोग आसानी से हुआ। लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल सीमापार भुगतान की मुद्रा के तौर पर ज्यादा सक्षम नहीं है। लेकिन जानकारों के अनुसार यह अभी की बात है। चीन की तैयारियां सफलता में बदल सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...