गोवा। पुलिस ने सोशल इन्फ्लुएंसर और भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट मौत के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को ड्रग्स सप्लाई करने वाले एक संदिग्ध तस्कर को आज हिरासत में ले लिया है। गोवा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने बयान में गिरफ्तार किए संदिग्ध व्यक्ति से मादक पदार्थ खरीदने की बात को स्वीकार किया है। जिसके बाद दत्ताप्रसाद गांवकर को हिरासत में लिया है। अधिकारी के अनुसार हिरासत में लिए एक व्यक्ति की पहचान कर्लीज रेस्तरां मालिक एडविन नून्स के रूप में हुई। जहां सोनाली फोगाट की मौत से पहले 22 अगस्त की देर रात पार्टी चल रही थी।
गोवा पुलिस ने टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट के साथ गोवा आए सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया था। सोनाली फोगाट को गत 23 अगस्त की सुबह उत्तरी गोवा के अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल में होटल से मृत अवस्था में ले जाया गया था। पुलिस ने कहा कि सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह ने कथित तौर पर पानी में नशीला पदार्थ मिलाया और 22 और 23 अगस्त की रात को कर्लीज रेस्तरां में पार्टी के दौरान सोनाली फोगाट को पीने के लिए मजबूर किया था। पुलिस ने कहा कि दोनों पर हत्या का आरोप लगाया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोनाली फोगाट की कथित हत्या के लिए आर्थिक तौर भी दोनों जिम्मेदार हैं।
Read also: Indian Students: यूक्रेन से पढ़ाई छोड़कर भारत लौटे छात्रों के भविष्य का फैसला करेगा सुप्रीमकोर्ट
शुरू में सोनाली फोगाट की मौत कारण हार्ट अटैक बताया गया था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या किए जाने का शक बढ़ा। पीएम रिपोर्ट में सोनाली फोगाट के शरीर पर चोट के निशान थे। वहीं जबरन ड्रग्स देने का मामला पता चला। ड्रग्स की ओवरडोज के कारण उनकी मौत हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सहयोगियों सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया था।

