टेक डेस्क: Infinix आज अपने Infinix Hot 10S भारत में लॉन्च करने जा रही है। स्मार्टफोन को सबसे पहले इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था | Infinix Hot 10S में 48MP का कैमरा दिया जाएगा और दमदार बैटरी और प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा।
Infinix Hot 10S की संभावित कीमत
अपकमिंग Infinix Hot 10S स्मार्टफोन को आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा | इसकी कीमत 10,000 रुपये से कम रखी गयी है |
Infinix Hot 10S की स्पेसिफिकेशन
Infinix Hot 10S में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है , इसके 48MP का लेंस है | हालांकि, अभी अन्य सेंसर्स की जानकारी नहीं मिली है। फ़ोन में मीडियाटेक Helio G85 प्रोसेसर और 90Hz सपोर्ट करने वाला डिस्प्ले दिया जाएगा।
डिवाइस में 6000mAh की बैटरी सहित DTS ऑडियो और Dar-link अल्टीमेट गेम बूस्टर से लैस होगा। और स्मार्टफोन को एंड्राइड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलेगा।
Read also: एक पहेली से कम नहीं कोरोना केस और मौतों के ऊपर नीचे होते आंकड़े
इससे पहले Infinix ने Infinix Hot 10 Play स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारा था। इस स्मार्टफोन की कीमत 8,499 रुपये है।

