चीन पर भारत की दूसरी डिजिटल स्ट्राइक

बिज़नेसचीन पर भारत की दूसरी डिजिटल स्ट्राइक

Date:


चीन पर भारत की दूसरी डिजिटल स्ट्राइक

47 और ऐप पर लगाया प्रतिबन्ध, 250 और ऐप की लिस्ट तैयार

नई दिल्ली: भारत सरकार ने चीन को एक और बड़ा झटका देते हुए 47 और चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत ने ये कदम पिछले महीने 59 चीनी ऐप पर लगाए गए बैन के बाद उठाया है। दरअसल, जिन 47 ऐप पर सरकार ने बैन लगाया है वे सभी पहले प्रतिबंधित की गई 59 ऐप के लिए क्लोन का काम कर रहे थे।

PUBG भी लिस्ट में
रिपोर्ट्स के अनुसार भारत ने 250 और ऐप की लिस्ट तैयार रखी है जिस पर जल्द कार्रवाई हो सकती है। इसमें कुछ गेमिंग ऐप भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि भारत सरकार की नजर और 275 चीनी ऐप पर है। इसमें मशहूर गेमिंग ऐप PUBG भी शामिल है। हालांकि, इसकी कोई पुष्टि सरकार की ओर से नहीं आई है। सूत्रों के अनुसार हालांकि चीनी ऐप पर नजर रखी जा रही है और इनका रिव्यू जारी है।

59 एप्प पर लग चूका है प्रतिबन्ध
भारत ने पूर्वी लद्दाख में झड़प के बाद 59 चीनी ऐप पर पिछले महीने कार्रवाई करते हुए उन्हें प्रतिबंधित कर दिया था। भारत ने टिकटॉक, यूसी ब्राउज़र, शेयरइट और वीचैट सहित चीनी से संबंध रखने वाले 59 ऐप पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा कि ये ऐप देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

BSP से बाहर हुए आकाश आनंद, मायावती ने कहा- पार्टी से पूरी तरह मुक्त किया

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...