महिला टी20 विश्व कप में भारत की NZ के हाथों बड़ी हार

फीचर्डमहिला टी20 विश्व कप में भारत की NZ के हाथों बड़ी हार

Date:

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में भारत की शुरुआत एक झटके के रूप में हुई है , कल रात खेले गए मैच में उसे न्यूजीलैंड के हाथों आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ ही उसके सेमीफाइनल में पहुँचने पर भी सवाल खड़े हो गए हैं, हालाँकि उसे अभी तीन मैच और खेलने ने हैं जिन एक मैच उसे 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से खेलना है. इसके अलावा उसे एक मैच उसे श्रीलंका के खिलाफ खेलना है जिसने उसे एशिया कप के फाइनल में हराया था.

दुबई में खेले जा रहे वर्ल्ड कप मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 161 रनों का लक्ष्य दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम 102 रन पर आउट हो गई. भारत के लिए सबसे बड़ी पारी कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खेली, हरमनप्रीत ने 15 रन बनाये, इसके अलावा स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा ही दहाई में पहुँच सकीं। न्यूज़ीलैण्ड की Rosemary Mair (चार विकेट) और Lea Tahuhu (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाज़ी के आगे भारतीय वीमेन टीम की कोई भी बल्लेबाज़ नहीं टिक सकी.

इससे पहले टॉस जीतकर कीवी टीम ने बल्लेबाज़ी का फैसला किया और कप्तान सोफी डिवाइन की नाबाद 57 रनों की पारी की बदौलत 160 रनों का एक बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया। कीवी टीम ने चार विकेट खोकर ये स्कोर बनाया. Georgia Plimmer ने अपनी कप्तान का अच्छा साथ दिया, इसके अलावा Suzie Bates और Brooke Halliday ने भी उपयोगी पारियां खेलीं। भारत के लिए सिर्फ रेणुका सिंह ही कुछ असर छोड़ सकीं, रेणुका ने 27 रन देकर दो विकेट हासिल किये।

भारत का अगला मैच अब 6 अक्टूबर को पडोसी पाकिस्तान से होगा, जिस उसे न सिर्फ जीतना होगा बल्कि अच्छे मार्जिन से जीतना होगा क्योंकि पहले मैच में भारत की बुरी हार से उसका NRR बहुत खराब हो गया है, इसलिए अंतिम चार में पहुँचने के लिए उसे पहले पाकिस्तान और फिर 9 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ अपने नेट रन रेट को भी सुधारना होगा क्योंकि इस बात की पूरी सम्भावना है कि आखिर में अंतिम चार में जाने का फाइल्स NRR की बुनियाद पर हो.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related