भारतीय नागरिकों को अब इस देश में मिलेगी visa-free एंट्री, जानें पूरी डिटेल

इंटरनेशनलभारतीय नागरिकों को अब इस देश में मिलेगी visa-free एंट्री, जानें पूरी...

Date:

भारत के नागरिकों को अब मलेशिया में visa-free एंट्री मिलेगी। मलेशिया (Malaysia) के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम (Anwar Ibrahim) ने कहा कि 1 दिसंबर से भारतीय नागरिक को मलेशिया आने के लिए वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी। मलेशिया ने भारतीय नागरिकों के लिए visa-free एंट्री की घोषणा की है। मलेशिया (Malaysia) के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम (Anwar Ibrahim) ने कहा कि 1 दिसंबर के बाद से भारतीय नागरिकों को मलेशिया आने के लिए वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी।

जानें PM अनवर इब्राहिम ने क्या घोषणाएं की

रविवार यानी 26 नवंबर को अनवर इब्राहिम ने पुत्रजया में पीपुल्स जस्टिस पार्टी की सालाना कांग्रेस में कहा कि भारतीय नागरिक मलेशिया में 30 दिनों तक बिना वीजा के रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सिक्योरिटी स्क्रीनिंग के अधीन होगा। मलेशिया ने यह कदम अपनी टूरिज्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के ​लिए उठाया है। बता दें कि मलेशिया में सबसे अधिक भारत और चीन टूरिस्ट आते हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मलेशिया में इस साल जनवरी से जून के बीच 9.16 मिलियन टूरिस्ट्स आए। जिनमें चीन से 498,540 और भारत से 283,885 टूरिस्ट आए थे।

इन देशों ने भी भारत के लिए वीजा फ्री एंट्री की घोषणा की

थाईलैंड की बात करें तो, पिछले महीने थाई सरकार ने 10 नवंबर से 10 मई 2024 तक 6 महीने के लिए भारतीय और ताइवान के नागरिकों के लिए वीजा फ्री एंट्री के लिए अनुमति देगा। श्रीलंका की कैबिनेट ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 31 मार्च 2024 तक भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के टूरिस्ट्स को फ्री वीजा जारी करने की मंजूरी दी है।

इस लिस्ट में वियतनाम का नाम शामिल है। बता दें वियतनाम भारत और चीन के लिए वीजा फ्री एंट्री करने को लेकर विचार कर रहा है। अब तक जर्मनी, फ्रांस, इटली, स्पेन, स्वीडन, डेनमार्क और फिनलैंड के सिटीजन बिना वीजा के वियतनाम की यात्रा कर सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...