बात तो अभी 27 अगस्त से दुबई में शुरू होने वाले एशिया कप की चल रही है और सबसे ज़्यादा चर्चा 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टाकरे की है मगर अभी जो नई अपडेट भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर सामने आयी है वह है अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप को लेकर, बता दें कि यहाँ भी चिरप्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को भिड़ंत है और जैसे कि हमेशा होता है कि इन दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच के टिकटों की मारामारी होती है, ताज़ा ख़बरों के मुताबिक इस मैच के सारे टिकट पांच मिनट में बिक गए। यह टिकट आईसीसी ने स्टैंडिंग रूम के टिकट जारी किए।
ICC के मुताबिक ‘पहले आओ , पहले पाओ’ के आधार पर बिकने वाले 4000 से अधिक अनारक्षित टिकट 30 आस्ट्रेलियाई डॉलर में अभी भी उपलब्ध हैं। आईसीसी के मुताबिक इन टिकटों से यह सुनिश्चित होगा कि कितने ज़्यादा प्रशंसक इस मैच को देख सके। इसके अलावा आईसीसी हास्पिटेलिटी और आईसीसी टैवल एंड टूर्स प्रोग्राम के जरिये सीमित संख्या में टिकटों का पैकेज भी उपलब्ध हैं।’
Read also: लॉर्ड्स में झूलन देंगी अपने कैरियर को अंतिम विराम
ICC से जानकारी मिली है कि 16 अक्टूबर को पहले मैच से पहले पुन: बिक्री का प्लेटफॉर्म भी शुरू किया जायेगा । आईसीसी ने कहा कि जो क्रिकेट प्रशंसक पहले टिकट नहीं बुक करा सके उनके पास अभी भी टिकट लेने का मौका है। ICC की विंडो पर बच्चों का टिकट पांच डॉलर और बड़ों का टिकट 20 डॉलर में उपलब्ध है। इसका मतलब है कि अभी मायूस होने की ज़रुरत नहीं, टिकट अभी भी T20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए उपलब्ध हैं जो 13 नवंबर को मेलबॉर्न में खेला जायेगा और उम्मीद कीजिये कि उसमें से एक टीम भारत की हो और अगर दूसरी टीम पाकिस्तान की हो तो फिर सोने पर सुहागा वाली बात हो जाए.

