CM Yogi Adityanath Meerut Visits: मेरठ दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी को मिली कमिया तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज

मेरठ रीजनCM Yogi Adityanath Meerut Visits: मेरठ दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी को...

Date:

मेरठ। कल शुक्रवार 26 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ मंडल के जिलों की विकास कार्यो की हकीकत को परखने के लिए आ रहे हैं। मुख्यमंत्री  योगी विकास परियोजनाओं की हकीकत धरातल स्तर पर परखेंगे। इसके अलावा बिगड़ती कानून व्यवस्था की समीक्षा के अलावा विकास परियोजनाओं का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 अगस्त को सहारनपुर मंडल के दौरे पर आ चुके हैं। सीएम योगी 26 अगस्त को मेरठ उसके बाद 27 को गाजियाबाद जिले की समीक्षा बैठक करेंगे। सीएम के आगमन की तैयारियों को पूरी करने में अधिकारी अभी तक जुटे हुए हैं। वहीं विभागों में भी योजनाओं के आंकडे़ दुरूस्त करने का खेल चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ मंडल के दौरे के दौरान विकास परियोजनाओं की धरातली हकीकत को भी परखेंगे। शासन के बाद धरातल पर विकास परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी के तेवर काफी तल्ख हैं। खामियां मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई भी तय मानी जा रही है।

Read also: BJP MLA T Raja Controversy: भड़काऊ वीडियो मामले में भाजपा विधायक टी राजा फिर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ मंडल के अलावा अलीगढ़,मुरादाबाद,  आजमगढ़ और वाराणसी के 25 जिलों की विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत देखेंगे। उन्होंने अभी 17 अगस्त को सहारनपुर मंडल के जिलों का दौरा किया था। इसके बाद लखनऊ में शासन स्तर पर अधिकारियों को चेतावनी दी थी। उन्होंने निर्देश दिए थे कि विकास योजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं है। प्रोजेक्ट लटकाने की प्रवृति स्वीकार नहीं है। इसके लिए जिले से लेकर शासन स्तर तक के अधिकारियों को जिम्मेदार माना जाएगा। इस निर्देश से साफ है कि अब अगर धरातल पर विकास योजनाओं में कहीं कमी पाई जाती है तो सीएम योगी कोई राहत देने के मूड में नहीं हैं। सीएम योगी की प्राथमिकता में मेरठ मंडल की बड़ी विकास योजनाएं शामिल हैं। योगी सरकार की कई विकास परियोजनाओं पर इस समय काम चल रहा है। इसमें से कई योजनाएं सीएम योगी की प्राथमिकता में शामिल हैं। नोएडा में एशिया की बड़ी फिल्म सिटी,  जेवर एयरपोर्ट, ग्रेटर नोएडा में बन रहा विश्वस्तरीय मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब और लॉजिस्टिक पार्क, पश्चिमी उप्र को प्रयागराज से जोड़ने के लिए गंगा एक्सप्रेस का निर्माण भी जोरों पर है। करीब 594 किलोमीटर लंबे हाईवे के बनने पर मेरठ से प्रयागराज सीधे जुडेगा। इसके अलावा आरआरटीएस,मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य भी जोरों पर है। माना जा रहा है कि सीएम योगी इनमें से कुछ विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण कर सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...