UN में पाकिस्तान को भारत का करारा जवाब, PoJK खाली करने की भी दी नसीहत

नेशनलUN में पाकिस्तान को भारत का करारा जवाब, PoJK खाली करने की...

Date:

अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर पाकिस्तान को भारत के सामने कड़ा जवाब सुनना पड़ा। संयुक्त राष्ट्र (UN) में पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर और आतंकवाद को लेकर लगाए गए आरोपों पर भारत ने सख्त प्रतिक्रिया दी और उन्हें पूरी तरह खारिज कर दिया।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की राजनयिक अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान और इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) पर मंच का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप झूठे और निराधार हैं।

अनुपमा सिंह ने कहा कि पाकिस्तान अपनी घरेलू नाकामियों और आतंकवाद को समर्थन देने के आरोपों से ध्यान हटाने के लिए इस तरह का दुष्प्रचार कर रहा है। उन्होंने साफ कहा कि भारत पाकिस्तान के इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करता है।

भारत की ओर से दोहराया गया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई मुद्दा अब भी अनसुलझा है, तो वह पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) का है, जिस पर पाकिस्तान ने अवैध कब्जा कर रखा है।

अनुपमा सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्रों में हो रही हिंसा, दमन और लोगों के खिलाफ कार्रवाई वहां की सच्चाई को उजागर करती है। उन्होंने रावलाकोट में हुई घटनाओं और लोगों की मौत का भी जिक्र करते हुए कहा कि यह जबरन कब्जे और दमनकारी व्यवस्था का नतीजा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि दशकों से सैन्य कब्जे, जनसंख्या संतुलन बदलने की कोशिशों और लोगों की आजादी पर रोक ने हालात को और गंभीर बना दिया है।

दरअसल, संयुक्त राष्ट्र की बैठक में पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए भारत पर आरोप लगाए थे। इसके जवाब में भारत ने कहा कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए दुनिया भर में सवालों के घेरे में है।

भारत की राजनयिक ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री खुद आतंकियों को समर्थन देने की बात स्वीकार कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान खुद को आतंकवाद का शिकार बताने की कोशिश करता है।

भारत ने स्पष्ट किया कि वह पाकिस्तान के दुष्प्रचार को सिरे से खारिज करता है और दुनिया के सामने सच्चाई रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related