IND vs ENG: एजबेस्टन में भारत की हार, बेयरस्टो-रुट पड़े भारी

स्पोर्ट्सIND vs ENG: एजबेस्टन में भारत की हार, बेयरस्टो-रुट पड़े भारी

Date:

क्रिकेट सच में अनिश्चतताओं का खेल है, एडबेस्टन टेस्ट में चौथे दिन की सुबह का खेल शुरू होने से पहले कहा जा रहा था कि इंग्लैंड के टेस्ट को बचाना बहुत मुश्किल होगा, शाम को जब खेल ख़त्म हुआ तो रुट और बेयरस्टो बाज़ी पलट चुके थे और कहा जाने लगा कि अब भारत के लिए श्रंखला जीतना बहुत मुश्किल है. चौथे दिन का जब खेल ख़त्म हुआ तो साफ़ हो गया था कि पांचवें दिन अगर रुट और बेयरस्टो जल्दी आउट नहीं हुए तो भारत को हार से कोई नहीं बचा सकता और आशंका सच निकली और पांचवें दिन लंच से पहले ही इंग्लैंड ने सात विकेट से न सिर्फ मैच जीता बल्कि भारत की टेस्ट श्रंखला जीतने के सपने को भी चकनाचूर कर दिया। जो रुट और जॉनी बेयरस्टो, दोनों शतकवीर नाबाद रहते हुए पवेलियन वापस लौटे. बेयरस्टो ने दोनों की पारियों में शतक ठोंके और मैन ऑफ़ दि मैच घोषित हुए.

Read also: प्लेऑफ में जाने के लिए शानदार क्रिकेट खेलने की जरूरत : शेन वॉटसन

आज जब खेल शुरू हुआ तो इंग्लैंड को जीत के लिए 119 रनों की ज़रुरत थी, क्रीज़ पर कल के शतकवीर जो रुट और जॉनी बेयरेस्ट मौजूद थे जो शतक के काफी करीब थे. खेल शुरू होने से पहले एक ही बात कही जा रही थी कि अगर शुरू में ही कल इस नाबाद जोड़ी को तोड़ दिया गया और पहले घंटे में दो तीन विकेट अगर भारतीय गेंदबाज़ों ने निकाल लिए तो मैच एकबार फिर रोमांचक हो सकता है लेकिन जो रुट और जॉनी बेयरस्टो के इरादे तो कुछ और ही थे. मैच के  पांचवें दिन दोनों ने भारतीय गेंदबाज़ों को वापसी का कोई भी मौका नहीं दिया और लगातार हमले करते रहे. इंग्लिश बॉलीबाज़ों की आक्रामकता का इसी बात से अंदाज़ा लगा सकते हैं कि लगभग पांच ओवर प्रति ओवर की दर से उन्होंने रन स्कोर किये। रन चेज़ में यह आठवां सबसे बड़ा स्कोर है. जो रुट 142 और जॉनी बेयरेस्ट 114 पर नाबाद रहे. बेयरस्टो ने पहली पारी में भी 106 रनों की पारी खेली थी. 

Read also: क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने की नई टी20 लीग की घोषणा

मैच में भारत ने पहले पारी में 416 रन बनाये थे, ऋषब पंत ने १४६ और रविंद्र जडेजा ने 104 रनों की पारियां खेलकर मुश्किल से निकाला था, एंडरसन ने पांच विकेट हासिल किये थे. जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में बेयरस्टो के शतक की बदौलत 284 रन ही बना सकी, मोहम्मद सिराज ने 4 और कप्तान बुमराह ने तीन विकेट हासिल किये थे. दूसरी पारी में भारतीय टीम पहली पारी जैसा खेल नहीं दिखा सकी और 245 रनों पर ढेर हो गयी. पुजारा ने 66 और पंत ने 54 रनों की पारी खेली। कप्तान बेन स्टोक्स ने चार विकेट चटकाए थे. इंग्लैंड को 378 का टारगेट मिला जिसे उसने आसानी से तीन वक्त खोकर पूरा कर लिया। दोनों के बीच 269 रनों की साझेदारी हुई. भारतीय टीम के कप्तान के लिए कप्तान के तौर पर हार से शुरुआत हुई.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related